विज्ञापन

मां की सीख को बच्चे ने दिल से माना, खाने से पहले गुलाब जामुन भी धो डाला, वीडियो हुआ वायरल

मां की सीख को दिल से मानने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. खाने से पहले हर चीज धोने की सलाह को उसने इतनी गंभीरता से लिया कि गुलाब जामुन भी पानी से धो डाला. उसकी मासूमियत ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है.

मां की सीख को बच्चे ने दिल से माना, खाने से पहले गुलाब जामुन भी धो डाला, वीडियो हुआ वायरल
japan_wale_bhaiya

बच्चों की मासूमियत अक्सर ऐसे पल ले कर आती है जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर प्यारी स्माइल आएगी और कुछ देर के लिए स्ट्रेस भी वैसे ही धुल जाएगा. जैसे वो बच्चा गुलाब जामुन को धो डालता है. जी हां सही सुना आपने. मां ने सिखाया कि हर चीज धो कर खाना. बच्चे ने ये बात ऐसी मानी की गुलाब जामुन भी धो डाला. इस प्यारे से वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी दिल से प्यार लुटा रहे हैं.

मां की सीख को बच्चे ने समझा अपने अंदाज में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा एक गुलाब जामुन खाने की तैयारी कर रहा होता है, लेकिन उससे पहले वो उसे पानी तक ले कर जाता है और धोने लगता है. जाहिर है कि बच्चे के मन में यही बात थी कि खाने की हर चीज को पहले साफ करना जरूरी है. उसे ये समझ नहीं था कि गुलाब जामुन जैसी मिठाई को धोने से उसका स्वाद और रूप बदल सकता है. वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल janvibes_jv पर शेयर किया गया है. कुछ ही सेकंड के इस क्लिप ने लोगों को हंसने के साथ-साथ इमोशनल भी कर दिया. बच्चे की मासूम सोच और मां की बात मानने की आदत ने हर किसी का ध्यान खींचा.

लोगों ने कहा ऐसा आज्ञाकारी बच्चा सबको मिले

वीडियो पर हजारों यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दी हैं. किसी ने लिखा कि, हाईजीन मेंटेन की गई है. तो किसी ने कहा कि मां की बात मानने में ये बच्चा बड़ों से भी आगे है. एक यूजर ने कमेंट किया कि कितना फरमाबरदार बेटा है. जबकि कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया. बहुत से यूजर्स दिल का इमोजी बनाकर बच्चे के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-99% लोग नहीं पहचान पाएंगे इस जीव को, सबने कहा सांप, लेकिन चौंका देगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Kid Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com