विज्ञापन
30 minutes ago

देशभर में बीजेपी आज संविधान हत्या दिवस मना रही है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में बीजेपी नेता कई कार्यक्रम करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा में संविधान हत्या दिवस मनाएंगे. बता दें कि भारत सरकार ने 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी की कड़वी याद में 25 जून को हर साल संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. ये नाम देने के पीछे की वजह पिछली साल गृह मंत्री अमित शाह ने बताई थी. उन्होंने कहा था कि संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द है. पढ़ें पल-पल के अपडेट्स.
 

Samvidhan Hatya Diwas Live Updates...

Live: 9वीं के छात्र NCERT की नई किताब में पहली बार इमरजेंसी के बारे में पढ़ेंगे

NCERT की नई किताब में पहली बार इमरजेंसी का अध्याय शामिल किया गया है. 9वीं क्लास की नई सोशल साइंस बुक में छात्रों को 1975 का आपातकाल पढ़ाया जाएगा.किताब में लिखा है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन PM इंदिरा गांधी की सलाह पर आपातकाल लागू हुआ था. इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे विवादास्पद दौर बताया गया है. 

Live: जेपी नड्डा आज 450 जेपी सेनानियों को करेंगे सम्मानित

संविधान हत्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना में करीब 450 जेपी सेनानियों को सम्मानित करेंगे.

Live: संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द

 गृह मंत्रालय ने कई सुझावों के आधार पर सोचा कि संविधान हत्या दिवस एक कठोर निर्मम शब्द होगा. इसीलिए ये नाम रखा गया.

Live: देश कांग्रेस के अन्याय और अत्याचार को कभी नहीं भूलेगा-अमित शाह

पिछले साल संविधान हत्या दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश ‘आपातकाल' में कांग्रेस द्वारा किए गए अन्याय और अत्याचार को कभी भूल नहीं पाएगा.

Live: आपातकाल नागरिक अधिकारों पर गहरा प्रहार-सीएम योगी

कांग्रेस पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेस के आपातकाल के अंधेरे ने अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों पर गहरा प्रहार किया.

Live: देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने की कोशिश में लगाया 'आपातकाल' -सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के तौर पर दर्ज है, जब देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने की कोशिश में 'आपातकाल' लगाया गया था.

live: आज बीजेपी मना रही संविधान हत्या दिवस

25 जून 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की कढ़वी यादों के तौर पर बीजेपी देशभर में आज संविधान हत्या दिवस मना रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Samvidhan Hatya Diwas, Emergency 1975, Emergency 25 June 1975, BJP, Nitin Nabin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com