विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में AAP आज SIT को देगी सबूत, दान के रिकॉर्ड पर चंपत राय की चुप्पी, PMO में शिकायत

Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को आज आम आदमी पार्टी दस्तावेज सौंपेगी. वहीं चंपत राय ने मंदिर के दान, चढ़ावा और वित्तीय रिकॉर्ड संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने से मना कर दिया है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में AAP आज SIT को देगी सबूत, दान के रिकॉर्ड पर चंपत राय की चुप्पी, PMO में शिकायत
Ayodhya Ram Mandir SIT: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी
लखनऊ:

Ram Mandir SIT Latest Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ावा दिया है. जांच टीम अब उन लोगों से भी साक्ष्य, रिकॉर्ड और दस्तावेज जुटाने में जुट गई है, जिन्होंने बड़े-बड़े दावे किए हैं. इसी कड़ी में आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज 11 बजे SIT के समक्ष पेश होंगे. संजय सिंह का दावा है कि उनके पास दान चोरी और अयोध्या में भूमि की खरीद-फरोख्त में घोटाले संबंधित सबूत हैं. वहीं चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने चुप्पी साध ली है. एसआईटी जांच का जिक्र करते हुए चंपत राय ने ट्रस्ट की आमदनी, खर्च, दान और बैंक खातों का रिकॉर्ड देने से इनकार कर दिया है.

लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय में बुलाया

लखनऊ में मंडलायुक्त कार्यालय में उन्हें मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े सबूत देने के लिए बुलाया गया है. आप सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े दान और भूमि से जुड़े आरोपों को लेकर एसआईटी के बुलाने की बात कन्फर्म की है. संजय सिंह ने दावा किया कि वो 25 जून को सारे दस्तावेज पेश करेंगे. एसआईटी प्रमुख विजय विश्वास पंत के सामने वो जाएंगे.

ये भी पढ़ें - शेषावतार मंदिर में ध्‍वजारोहण के साथ पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण, लेकिन कार्यक्रम में नहीं पहुंचा कोई VIP गेस्‍ट

चंपत राय अभी भी मंदिर का कामकाज देख रहे

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने ट्रस्ट की आय, खर्च, दान, चढ़ावा और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी देने से मना कर दिया है. चंपत राय अभी भी मंदिर का कामकाज संभाल रहे हैं. 23 जून को वो शेषावतार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे. सवाल यह भी उठ रहा है कि जांच के घेरे में होने के बावजूद वो कैसे मंदिर से जुड़े सारी जिम्मेदारी पहले की तरह निभा रहे हैं. उन्हें मंदिर के दान, चढ़ावे और अन्य जिम्मेदारियों से हटाया नहीं गया है. 

PMO तक पहुंची शिकायत

भाजपा नेता रजनीश सिंह की (प्रधानमंत्री कार्यालय) पीएमओ में दी गई शिकायत को भी अयोध्या जिला प्रशासन को भेजा गया है. एडीएम (प्रशासन) विशु राजा को 23 जून को लिखे पत्र में अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) इंद्रकांत द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने शिकायत में मांगी गई जानकारी के लिए राय से संपर्क किया था.राय ने एसआईटी जांच का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है.

रजनीश सिंह ने 12 जून को पीएमओ में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्देश दिया था कि वह अपने गठन की शुरुआत से अब तक के अपने सभी वित्तीय और संपत्ति रिकॉर्ड का खुलासा करें. पीएमओ को दी गई शिकायत में समर्पण निधि अभियान से इकट्ठा धन, राम मंदिर को मिले दान, सोने-चांदी और गहनों का चढ़ावा, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन, जमीन की खरीद-बिक्री की जांच, मंदिर निर्माण और प्रशासन पर हुए खर्च और ऑडिट तथा निरीक्षण रिपोर्ट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए चंपत राय को दान दी 200 किलो चांदी, रसीद भी नहीं मिली, बड़े बिजनेसमैन का दावा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Chadhawa Chori, Ram Mandir Donation Controversy, AAP Mp Sanjay Singh, Ayodhya News, Ram Mandir SIT Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com