विज्ञापन

इमारतें ध्वस्त, दौड़ते-भागते लोग, मलबे में दफन सपने... वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूंकप की तस्वीरें-वीडियो

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा है. कई इमारतें ढह गईं, मलबा गिरने से धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया. तस्वीरों और वीडियो से वेनेजुएला में आए इस भूंकप की स्थिति समझा जा सकता है.

इमारतें ध्वस्त, दौड़ते-भागते लोग, मलबे में दफन सपने... वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूंकप की तस्वीरें-वीडियो
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूंकप के बाद महिला को सहारा देकर निकलाते रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवान.
AFP
  • वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से राजधानी कराकस समेत कई इलाकों में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा है.
  • यहां आए भूकंप से कई इमारतें ढह गईं, मलबा गिरने से धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया.
  • तस्वीरों और वीडियो से वेनेजुएला में आए इस भूंकप की स्थिति समझा जा सकता है.
कराकस:

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही मची है. यहां बुधवार को एक मिनट के अंदर भूकंप के दो बड़े झटके महसूस किए गए. जिससे ऊंची-ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं. आसमान में धुल के गुबार दिखे. भूंकप के बाद लोग सड़कों पर दौड़ते-भागते नजर आए. इसकी वेनेजुएला में भूकंप के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वहां की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है. वेनेजुएला में आए भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 और 7.5 मापी गई. इसे पिछले सौ से ज्यादा सालों में देश में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं.

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूंकप के बाद ढह चुकी इमारत में राहत-बचाव अभियान चलाते लोग.
Photo Credit: AFP

वेनेजुएला में आए भूंकप की तस्वीरें और वीडियो

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि पहला भूकंप वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके में मोरोन शहर के पास आया. यह राजधानी कराकस से लगभग 168 किलोमीटर दूर है. यहां 13 किलोमीटर की गहराई में भूंकप आया. इसके कुछ मिनट बाद दूसरा भूकंप मोरोन से 16 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया.

वेनेजुएला में आए भूंकप के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी
 

राजधानी कराकास में कई इमारतें हुईं ध्वस्त

USGS और AFP के पत्रकारों के अनुसार इन झटकों से कई इमारतें गिर गईं. भूकंप के कारण यहां की राजधानी कराकास में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर सड़कों पर निकल आए. खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं था कि किसी की मौत हुई है या नहीं, लेकिन देश गृह मंत्री दियोसदादो काबेलो ने कहा कि कुछ इमारतें गिर गईं और कई घरों की छतों के हिस्से टूटकर गिर पड़े. 

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूंकप के बाद सड़कों पर दौड़ते भागते लोग.
Photo Credit: AFP

इन दोनों भूकंपों के बाद अमेरिका के पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए त्सुनामी की चेतावनी जारी कर दी.

22 मंजिल की इमारत पूरी तरह से हो गई तबाह

AFP की रिपोर्ट के अनुसार कराकास के अल्तामीरा इलाके में 22 मंजिला एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. मलबे के बाहर खड़े लोग अपने रिश्तेदारों के नाम पुकारते नजर आए. भूकंप के बाद राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. राहत-बचाव दल के जवान मलबे हटाने के काम में जुटे हैं. 

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आए भूंकप के बाद एक महिला को बचाकर निकलते रेस्क्यू ऑपरेशन के जवान.
Photo Credit: AFP

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आए भूंकप के बाद महिला का इलाज.
Photo Credit: AFP

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आ भूकंप से ध्वस्त इमारत.
Photo Credit: AFP

भूकंप के सदमे से लोग परेशान

भूंकप के शॉक से लोग बुरी तरह डरे नजर आ रहे हैं. इसमें महिलाएं, बच्चे, बुर्जुग और बीमार लोगों की हालत ज्यादा खराब है. वॉलंटियर्स लोगों को समझाते हुए मलबे पर चढ़कर लोगों को खोजने की कोशिश कर रहे थे. USGS के अनुसार, पहले भूकंप का केंद्र समुद्र तट के पास स्थित मोरोन शहर से 21 किलोमीटर पश्चिम में था. इसके एक मिनट के भीतर ही करीब 45 किलोमीटर दूर 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आ गया.

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आए भूकंप से ऊंची इमारत में आई दरारें.
Photo Credit: AFP

Venezuela Earthquake

वेनेजुएला में आए भूंकप के बाद डर के मारे सड़कों पर बैठी महिलाएं.
Photo Credit: AFP

यह भी पढ़ें - एक साथ डोली दो देशों की धरती, वेनेजुएला में 7.5 के भूकंप के बाद गिरी इमारतें, जापान में 6.9 से थर्रायी जमीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela Earthquake, Venezuela Earthquakes, Venezuela, Caracas, Caracas Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com