Man Jumped On Whale In Sea: समंदर के पानी पर सैर करनी हो तो लोग यॉच, क्रूज या फिर शिप का सहारा लेते हैं. इस सैर का मजा ही कुछ अलग होता है. गहरे पानी में तैरते विशाल प्राणी ध्यान खींच ही लेते हैं और कुछ जीव बेहद खूबसूरत लगते हैं. ये नजारा आंखों को सुकून देता है. इन नजारों का लुत्फ लेते हुए क्या कभी कोई ये भी सोच सकता है कि उनमें से किसी जीव पर सैर की जाए. खासतौर से किसी मछली पर. शायद नहीं, सोचा होगा, लेकिन एक शख्स ने अपनी इस फैंटेसी को सच कर दिखाया. ये कारनामा कैसे किया, आप खुद ही इस वीडियो में देख लीजिए जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.
बड़ी मछली की सवारी (man rides on whale shark)
आपको अवतार मूवी के दूसरे पार्ट का सीन तो याद ही होगा, जिसमें वो एक अजीबोगरीब से जीव पर बैठ कर पानी में सवारी करते हैं. वायरल वीडियो में नजर आ रहा ये शख्स शायद उस सीन से बहुत ज्यादा प्रभावित हो गया. द मास्टरजी व्लॉग्स नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स यॉच पर समंदर की सैर के मजे ले रहा है. इस यॉच के आसपास बड़ी मछलियों का झुंड नजर आता है, जो संभवतः व्हेल या शार्क्स हो सकती हैं. वह उस पर कूदने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है. उसके कुछ देर बाद दूसरी तरफ आता है. जहां नजदीक से गुजर रही व्हेल पर वह छलांग लगा देता है और उसके बाद बहुत मजे से उस पर बैठकर सवारी का आनंद लेने लगता है. इस वीडियो पर कैप्शन भी यही लिखा है कि, जब आप अवतार मूवी को लेकर ज्यादा सीरियस हो जाओ.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
यहां देखें वीडियो
कोई हुआ नाराज तो किसी ने की तारीफ (Whale Shark Video)
इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स एक जीव को परेशान करने के लिए शख्स से नाराजगी जता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स उसकी जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं और कुछ मजाक भी उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, इसी वजह से महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं. एक यूजर ने लिखा कि, ये अपनी वेकेशन को पूरी तरह इंजॉय कर रहा है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि, इस पर केस होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं