Beach Emergency Landing: सोचिए क्या हो अगर आसमान में सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर सफर के दौरान अगर अचानक से इंजन काम करना बंद कर दे तो? यकीनन डर के मारे किसी के भी हाथ-पैर फूल जाएंगे. ऐसा ही एक खौफनाक मंजर कैलिफोर्निया के आसमान में देखने को मिला. दरअसल, जॉन वेन एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही एक छोटे से प्लेन ने टेक्निकल खराबी आ गई. इस बीच आनन-फानन में पायलट के पास सोचने के लिए वक्त नहीं था. इस बीच पायलट ने समझदारी दिखाते हुए प्लेन को समुद्र के किनारे की ओर मोड़ दिया.
ये भी पढ़ें:-वीकेंड ट्रिप पर होटल समझकर महिला जेल में बुक कर बैठी कमरा, फिर जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी
रेत पर फिसलता चला गया प्लेन (Plane Emergency Landing on Beach)
पायलट ने बिना देरी किए बीच को ही रनवे बना दिया. अब पायलट के सामने नीला समंदर और समुद्र किनारे बिछी रेत थी. इस बीच विमान जैसे ही रेत से टकराया, तेज रफ्तार में काफी दूर तक जाता चला गया. कुछ ही मिनटों बाद रेत के बीच विमान रुक गया. इस दौरान बीच पर मौजूद लोग इस अजीबोगरीब नजारे को देखकर दंग रह गए. वो तो गनीमत रही की प्लेन बीच पर पलटा नहीं.
जांच में जुटीं एजेंसियां (FAA and NTSB Investigation Started)
बताया जा रहा है कि, सारे पैसेंजर ठीक है. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय आपातकालीन टीमें और पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के अनुसार, FAA और NTSB इस घटना की जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-सुपरमार्केट में ग्रॉसरी खरीद रहे थे लोग, तभी आ धमका 6 फीट का मॉनिटर लिजार्ड, देख लोगों की निकल गईं चीखें
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं