विज्ञापन

छठ मनाने घर जा रही थी लड़की, बिहार पहुंचने से पहले 4 देशों की कर ली सैर

छठ पूजा मनाने बिहार जा रही एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वह रांची पहुंचते-पहुंचते 4 देशों की सैर कर ली, जबकि बिहार में अपने घर अभी तक नहीं पहुंच सकी है.

छठ मनाने घर जा रही थी लड़की, बिहार पहुंचने से पहले 4 देशों की कर ली सैर
छठ मनाने घर जा रही लड़की बिहार पहुंचने से पहले 4 देशों की कर ली सैर
Instagram/aavya.sahoo

Viral Video: बिहार की रहने वाली एक लड़की आव्या साहू सऊदी अरब में नौकरी करती है. वह छठ पूजा के लिए अपने घर आ रही थी. पर फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह ऐसे चक्कर में फंसी कि सऊदी से बिहार अपने घर पहुंचते-पहुंचते 5 देशों की सैर कर ली है. बिहार की लड़की की लड़की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद बहरीन पहुंची, जहां से फ्लाइट पकड़कर अबू धाबी गई. इस दौरान उसने श्रीलंका में अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. इसके बाद चेन्नई के रास्ते रांची पहुंची.

छठ पूजा के लिए आई घर

आव्या सऊदी अरब के खोबर में रहकर जॉब करती है. इसके साथ ही वह फूड और ट्रैवलर व्लॉगर भी है. 3 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में आव्या ने बताया कि छठ पूजा के लिए घर पहुंचते-पहुंचते 4 देशों में घूम लिया. वीडियो में आव्या ने कहा कि छठ पूजा के लिए सऊदी से भारत जा रहे हैं. पहले हम लोग सऊदी से फ्लाइट किए तो हम लोगों की फ्लाइट कैंसिल हो गई.

भारत पहुंचते-पहुंचते 4 देशों में की मस्ती

इसके बाद हम लोग बहरीन से फ्लाइट किए तो सबसे पहले हम लोग कार से बहरीन गए. वहां पर कुछ खाने पीने के बाद फ्लाइट पकड़ी, जो अबू-धाबी पहुंचे, जहां पर लेओवर था. बिहार की लड़की ने बताया कि अबू-धाबी में थोड़ा शॉपिंग की. इसके बाद अबू-धाबी से फ्लाइट पकड़कर वह श्रीलंका पहुंची. जहां पर उसने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान श्रीलंका में भी घूमी फिरी. मतलब सऊदी से निकलने और भारत पहुंचते-पहुंचते 4-5 दिन मस्ती किए.

रांची में मनाई दिवाली

फिर वह श्रीलंका से फ्लाइट पकड़कर चेन्नई पहुंची. कुछ चेन्नई में रुकने के बाद फ्लाइट से वह रांची पहुंची. इसके बाद रांची में रुककर आव्या ने दीपावली मनाई, उसने इंस्टाग्राम पर रांची में दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो भी पोस्ट किया है. आव्या ने रांची में दीपावली मनाई, जो उसकी झारखंड में पहली दिवाली रही है. 

यह भी पढ़ें | छठ में बेंगलुरु से बिहार तक कार से चला गया लड़का, 2100 किमी सफर का बताया पूरा खर्चा

इससे पहले आव्या का सऊदी अरब में पहली होली का वीडियो वायरल हुआ था. उसने अपने इंस्टाग्राम रील में बताया कि वह घर की याद में खूब रोई और दिनभर लोगों के स्टेटस देखती रहीं. उसने बताया कि होली के दिन ऑफिस वालों के लिए Lunch Box बनाया, जो उनको काफी पसंद भी आया. अकेले होने की वजह से उसने खुद रंग लगा लिए और अकेले खाना बनाकर अकेले खा लिए. यह सब देखकर अच्छा नहीं लग रहा था.

उसने मई 2026 में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने बताया कि उसे फाइनली सऊदी अरब रेसिडेंट वीजा 90 दिनों के लिए मिल गया. उसके बाद Iqama बनेगा. इससे पहले वह सऊदी में 4 महीने बिताने के बाद अप्रैल में भारत आई थी. फिर जुलाई में वापस सऊदी अरब लौट गई.

यह भी पढ़ें | पूरे मुस्लिम मोहल्ले में इकलौते परिवार ने क्यों मनाई दिवाली, कहा- मेरे बच्चों को खुशी मिलती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhat Puja, Chhat Puja Date, Saudi Arabia India Flights, Saudi Arabia India News, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com