एयर इंडिया की फ्लाइट से सऊदी अरब आने-जाने वाले लोगों के जरूरी खबर है. एयर इंडिया की 14 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. यह फैसला क्षेत्र में मौजूदा हाताल को देखते हुए लिया गया है. एयरलाइन्स ने प्रभावित यात्रियों को एक बार फ्री रीबुकिंग या टिकट रद्द कर पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी दिया है. क्षेत्र के मौजूदा हालात के चलते एयर इंडिया के साथ-साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी फ्लाइट 14 नवंबर तक रद्द रहेगी.
कहां-कहां की फ्लाइट रद्द
एयरलाइंस के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 14 नवंबर तक सभी आने-जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. इस दौरान जेद्दा, रियाद और दम्माम की एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द रहेंगी.
यात्रियों के पास ये विकल्प
इस फैसले से प्रभावित यात्रियों के लिए एयरइंडिया ने एक बार फ्री में टिकट की तारीख बदलने की सुविधा दी है. इसके अलावा टिकट को कैंसिल करके रीफंड का भी विकल्प है. एयरलाइंस के अनुसार, 30 अक्टूबर या उससे पहले टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एक बार फ्री में टिकट की तारीख बदलने की सुविधा मिलेगी. यात्री 29 नवंबर तक की यात्रा के लिए उपलब्धता के आधार पर नई बुकिंग करा सकते हैं या फिर चाहें तो टिकट रद्द कर पूरा रिफंड भी ले सकते हैं.
सऊदी-बहरीन में भी मिलेगी सुविधा
बताया गया कि एयर इंडिया के यात्री सऊदी अरब में उसके किसी भी चालू स्टेशन से यात्रा की नई बुकिंग करा सकते हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन के चालू स्टेशनों से बुकिंग करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | इधर अमेरिका कर रहा हमले की बात, उधर ईरान पहुंचे पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की
एयरलाइंस ने कहा तकि जिन यात्रियों के पास 30 अक्टूबर 2026 या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग है (14 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए), वे उपलब्धता के आधार पर 29 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए एक बार मुफ्त रीबुकिंग (rebooking) करा सकते हैं.
हमारी टीमें रीबुकिंग और रिफंड से जुड़ी सहायता के लिए उपलब्ध हैं. आप हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर्स (एयर इंडिया: +91 11 69329333 / +91 11 69329999; एयर इंडिया एक्सप्रेस: +91 124 6935600) या हमारे सिटी बुकिंग ऑफिस के जरिए संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें | हूती विद्रोहियों को शांत रखने के लिए सऊदी अरब का बड़ा ऑफर, ईरान बना मध्यस्थ, 8000 करोड़ रुपये में आएगी शांति?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं