Viral Post: बेंगलुरु में डेट पर जाना अब सिर्फ दिल मिलने का मामला नहीं रहा, बल्कि यह सीधे-सीधे परफॉर्मेंस रिव्यू यानी नौकरी के इंटरव्यू जैसा होता जा रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही डेट की कहानी वायरल हुई, जिसने इंटरनेट पर पैसों और रिश्तों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. अंकिता नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने दोस्त का एक बेहद दिलचस्प वाकया शेयर किया.
कमाई को लेकर सवाल-जवाब करने लगी लड़की
अंकिता ने लिखा, "बेंगलुरु की डेटिंग लाइफ सचमुच एकदम अलग लेवल पर है. मेरा दोस्त एक बेहद खूबसूरत लड़की के साथ डेट पर गया था. लेकिन बातचीत घूम-फिरकर सिर्फ पैसों पर ही टिक रही थी. लड़की बार-बार पूछ रही थी कि वह कितना कमाता है, नौकरी बदलने का क्या प्लान है और आगे उसकी कितनी कमाई होने की उम्मीद है."

पैसे की वजह से छोड़ा एक्स
हद तो तब हो गई जब लड़की ने बातों-बातों में यह भी कुबूल किया कि उसने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से सिर्फ इसलिए ब्रेकअप कर लिया क्योंकि वह करोड़ों रुपये नहीं कमा रहा था. डेट से लौटने के बाद अंकिता के दोस्त ने अपना सिर पकड़ लिया. उसने कहा, "भाई, मुझे लगा मैं डेट पर जा रहा हूं, लेकिन लौटते वक्त ऐसा लगा जैसे ऑफिस का परफॉर्मेंस रिव्यू देकर आ रहा हूं." इस कड़वे अनुभव के बाद उसने तुरंत डेटिंग ऐप डिलीट कर दिया और दोस्तों से कहा कि अब तुम लोग ही कोई लड़की ढूंढो, मेरे बस का अब यह नहीं है.
यह भी पढ़ें | किसी के आगे नहीं झुके ओमान के सुल्तान, लेकिन भारतीय राष्ट्रपति के बने ड्राइवर, वजह जान हर कोई था इमोशनल
"लड़कियों को चाहिए सिर्फ पैसा"
इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों की कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "मेरे ऑफिस में एक शानदार दिखने वाला, फिट और जेंटलमैन लड़का है. 7 साल के अनुभव के बाद उसका पैकेज 35 लाख है. लेकिन जब वह लड़कियों से मिलता है, तो उसे भी यही अहसास होता है कि आज की लड़कियों को सिर्फ और सिर्फ पैसा चाहिए." वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "यकीनन उसने ऐसे परफॉर्मेंस रिव्यू की उम्मीद तो बिल्कुल नहीं की होगी." साफ है कि आज के दौर में रिश्ते दिल के कनेक्शन से ज्यादा बैंक बैलेंस पर टिकने लगे हैं.
यह भी पढ़ें | धधकते लावा में कूदकर दर्जनों रोबोट ने दी जान, AI कंपनी ने नौकरी से निकाला था; टर्मीनेटर-2 मूवी का सीन हुआ सच
यह भी पढ़ें | नीदरलैंड के यूट्यूबर ने भारत की फर्स्ट एसी ट्रेन में किया सफर, खाना खाकर कहा- 'ये अनुभव हमेशा याद रहेगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं