Trending Videshi Dance Video: पिछले साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा-द राइज़' (Pushpa- The Rise) ने कई रिकॉर्ड धवस्त किए हैं. इस फिल्म के हर सीन हर डॉयलाग को फैंस से भरपूर प्यार मिला. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के डॉयलाग और गानों के रील्स आये दिन देखने को मिलते रहते हैं. देखा जाए तो 'पुष्पा' फिल्म के गाने के ऊपर जितने रील्स बने हैं, शायद ही कोई ऐसा गाना होगा. हाल ही में इस फिल्म का फेमस सॉन्ग 'सामी-सामी' का एक डांस वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें रशियन गर्ल्स ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की हिट फिल्म पुष्पा-द राइज़ (Pushpa- The Rise) का क्रेज लोगों पर से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस बात का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें मास्को की सड़कों पर कुछ रूसी लड़कियों को कमर मटकाते देखा जा रहा है. वीडियो में मास्को में रेड स्क्वायर पर ऐतिहासिक म्यूजियम के सामने छह खूबसूरत रूसी महिलाओं का सामी-सामी पर डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रामपर इस रील को नतालिया ओडेगोवा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है, जो कि एक इंडियन डांस और कोरियोग्राफर हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, '#सामीसामी डांसिंग विद माई गर्ल्स' इस वायरल रील को 16 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं