आगरा : भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को आसमान से अस्पताल उतारकर इतिहास रच दिया है. देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब किसी अस्पताल को आसमान से सफलतापूर्वक धरती पर लैंड करवाया गया हो. आप भी सोच रहे होंगे कि भला किसी अस्पताल को आसमान से जमीन पर कैसे लैंड करवाया जा सकता है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं.
देखें वीडियो
आगरा में भारतीय वायुसेना का करिश्मा! जब आसमान से उतरा हॉस्पिटल#Agra #IndianAirforce #PortableHospital pic.twitter.com/pBA3rwQqzj
— NDTV India (@ndtvindia) May 14, 2024
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या है पूरा मामला
दरअसल, ये एक पोर्टेबल हॉस्पिटल है, जिसे एयरक्राफ्ट की मदद से धरती पर उतारा गया है. भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दिए जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का नाम 'BHISHM' है.
क्या है प्रोजेक्ट 'BHISHM'
प्रोजेक्ट BHISHM के जरिए सरकार आपातकालीन स्थिति में लोगों को मेडिकल सुविधाएं देगी. करीब 200 से ज्यादा लोगों को इस पोर्टेबल अस्पताल में इलाज होगा. भूकंप, आग, हिमस्खलन, भूस्खलन या एक्सीडेंट जैसी समस्याओं से लोगों को राहत देने के लिए इस प्रोजेक्ट को शुरु किया गया है. यह पोर्टेबल है. इस कई तरह की मेडिकल सुविधाएं हैं.
आधुनिक सुविधाओं से लैस है ये हॉस्पिटल
इस पोर्टेबल अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाएं हैं. कई तरह के आधुनिक टूल्स हैं. रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधाएं है, AI तकनीक से इस प्रोजेक्ट को लैस किया गया है. इमरजेंसी के दौरान यह खुद स्थिति का आकलन करेगा और मरीजों को तुरंत राहत देने का काम करेगा.
काफी Flexible है ये
इस पोर्टेबल अस्पताल में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जिन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. इसे हाथ से, ड्रोन से और साइकिल की मदद से ले जा सकता सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं