- लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है
- उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है और न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी उनकी देखरेख कर रहे हैं
- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर आडवाणी से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य अपडेट लिया है
बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल का बयान सामने आया है. आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल ICU में उनका इलाज चल रहा है. न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में इलाज हो रहा है. उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं.
जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकाल
इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हेल्थ अपडेट लिया.

पहले भी अस्पताल में हो चुके हैं भर्ती
98 वर्षीय आडवाणी को इससे पहले भी इस साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे थे और उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.
दिसंबर 2024 में भी पूर्व उप प्रधानमंत्री को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उस समय वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है. एक रिपोर्ट के अनुसार 17 दिसंबर 2024 को अस्पताल ने बताया था कि आडवाणी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा.
भाजपा के इस दिग्गज नेता का पार्टी में बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने तीन बार पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है. वे 1986 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे.
इसके अलावा उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में अहम पदों पर काम किया है. वे 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 2002 से 2004 तक उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. पार्टी के कई नेता और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें | लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीने में संक्रमण की है शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं