Professor Viral Video: आज के समय में स्कूल और कॉलेज के बच्चे अपना होम वर्क या असाइनमेंट खुद लिखने के बजाए बड़ी सफाई से एआई टूल्स से तैयार करवा रहे हैं, लेकिन एक प्रोफेसर ने इस नकल को पकड़ने के लिए बेहद नायाब तरीका निकाला है, जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर रही है. प्रोफेसर के वायरल हो रहे इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि, स्टूडेंट्स की चोरी पकड़ने के लिए उन्होंने असाइनमेंट के बीच में बिना दिखे वाइट कलर में एक खास कमांड छिपा दी थी. ऐसे में जैसे ही छात्रों ने सवाल कॉपी पेस्ट करके चैटजीपीटी में डाला, एआई ने जवाब में एक अजीब वर्ड जोड़ दिया, जिसके बाद 32 स्टूडेंट्स सीधे एक साथ फेल हो गए.
ये भी पढ़ें:-क्या यह नॉर्मल है? न कोई वॉर्निंग, न परफॉर्मेंस की बात..छंटनी का वायरल मेल देख भड़के लोग, कॉर्पोरेट कल्चर पर उठे सवाल
प्रोफेसर का वो 'सीक्रेट प्लान' जिसने उड़ा दी स्टूडेंट्स की नींद (Professor Secret Hidden Text AI Trap)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @iamjasongibson नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि उन्होंने असाइनमेंट वाले डॉक्यूमेंट में एक सीक्रेट इंस्ट्रक्शन लिखा था, जिसका रंग बैकग्राउंड जैसा ही सफेद रखा गया था. ये टेक्स्ट किसी को नजर नहीं आता था, लेकिन जैसे ही कोई स्टूडेंट पूरा मैटर कॉपी करके एआई मॉडल में पेस्ट करता, वो छिपा हुआ टेक्स्ट भी कॉपी हो जाता था.
इस एक वर्ड ने खोल दी 32 स्टूडेंट्स की पोल (Madagascar word AI prompt)
दरअसल, उस वाइट टेक्स्ट में एआई के लिए इंस्ट्रक्शन था कि, आंसर लिखते समय बीच में बिना किसी मतलब के मैडागास्कर (Madagascar) शब्द का इस्तेमाल जरूर करें. जिन बच्चों ने एआई के जवाब को बिना पढ़े सीधे कॉपी करके प्रोफेसर को थमा दिया, उनके एस्से (Essay) में ये वर्ड लिखा हुआ आ गया. नतीजा ये हुआ कि, 35 में से 32 छात्रों की चोरी पकड़ी गई और प्रोफेसर ने सभी को फेल कर दिया.
ये भी पढ़ें:-बॉस ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, फिर भी लोग कर रहे हैं बॉस की तारीफ, वजह दिल छू लेगी
इंटरनेट पर छिड़ी जंग, क्या यह तरीका सही था? (Professor white text AI trap)
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने तो प्रोफेसर के इस दिमाग और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की, लेकिन कुछ ने कहा कि, 'बिना पढ़े-लिखे एआई का इस्तेमाल करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए.' वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि, प्रोफेसर का ये तरीका एक तरह का जाल था, लेकिन ज्यादातर लोग इसे पढ़ाई और ऑनेस्टी बनाए रखने के लिए एक सही कदम भी मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया का नया खतरनाक Trend, वजन कम करने के लिए चाय में ये मिलाकर पी रहे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं