विज्ञापन

तूफान मुरासु से फिर बिगड़ेगा मौसम, आंध्र-तमिलनाडु में भारी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी से बिहार-झारखंड तक आज का मौसम

चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है. इससे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा क्षेत्र के साथ तमिलनाडु, केरल , कर्नाटक में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. जानिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी

तूफान मुरासु से फिर बिगड़ेगा मौसम, आंध्र-तमिलनाडु में भारी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी से बिहार-झारखंड तक आज का मौसम
Cyclone Murasu Weather Today LIVE
Ians
नई दिल्ली:

अर्नब के बाद गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु अब मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि ये तूफान आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा. मुरासु तूफान का अभी दिल्ली- उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में कोई असर नहीं पड़ता नहीं दिख रहा है. लेकिन आने वाले दिनों में हालात बदल सकता है. दिल्ली एनसआर में आसमान साफ रहेगा. हालांकि प्रदूषण के कारण धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है. दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक रहेगा. इन सभी राज्यों में 2 से 8 नवंबर के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, हालांकि ठंड बढ़ेगी. पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के अभी आसार नहीं हैं. लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत हैं. 

आंध्र प्रदेश से टकराया मुरासु चक्रवाती तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि यह मुरासु तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. आंध्र प्रदेश में ये नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट को पार करेगा.तटीय क्षेत्रों में 100 से 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.तूफान मुरासु के असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेलंगाना में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. आंध्र के काकीनाडा, कोदुरु इलाकों में भी तेज बारिश का अलर्ट है.

तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र में पहले ही भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. राज्य के कडलूर, तिरुवनमालाई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. असम, ओडिशा और केरल में में भी भारी बारिश का दौर है. 1.5 से 2.0 मीटर ऊंची तूफानी लहरें भी उठने की चेतावनी है. आंध्र प्रदेश के जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम, गुंटूर, नेल्लोर, पलनाडु और रायलसीमा में तिरुपति, वाईएसआर, अन्नामय्या के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा है.

ये भी पढ़ें - नवंबर में कैसी रहेगी ठंड? IMD का अनुमान, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक जानें मौसम का हाल

बंगाल में बारिश, बिहार-झारखंड में आज का मौसम

बंगाल में चक्रवात के आगे बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं और भारी वर्षा का अलर्ट है.दक्षिणी ओडिशा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है. बिहार-झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अनुमान

छत्तीसगढ़ में 2 से 4 नवंबर के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है. मध्य प्रदेश और विदर्भ में 2 से 5 नवंबर के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भी चक्रवात के प्रभाव से 5 नवंबर तक कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली-यूपी बना शिमला-मनाली, चक्रवाती तूफान से NCR का बदला मौसम, अक्टूबर में रिकॉर्ड ठंड, जानें अभी कितने दिन चलेगी बारिश?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Cyclone Murasu, Delhi Weather, Weather Report, Weather In My Location
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com