Viral Video: सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए लाखों युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन इस सफर में परिवार का साथ सबसे बड़ी ताकत बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें UPSSSC PET परीक्षा देने जा रही एक युवती अपने पिता के साथ साइकिल पर बैठी नजर आ रही है.
'मेरे पिता मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं'
यह वीडियो नैमिशा कश्यप ने 1 नवंबर की सुबह शेयर किया था. उन्होंने बताया कि वह UPSSSC PET 2026 की परीक्षा देने जा रही थीं और उनके पिता उन्हें सुबह-सुबह परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए घर से निकले थे. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं.'
'अंधेरा बहुत है इसीलिए पापा के साथ जा रही हूं'
महज 21 सेकंड के इस वीडियो में नैमिशा मुस्कुराते हुए कहती हैं, 'मेरे पापा मुझे आगे चौराहे तक साइकिल से छोड़ने जा रहे हैं. अभी सुबह के साढ़े 4 बजे हैं और आप देख सकते हैं कि कितना अंधेरा है, इसीलिए मैं पापा के साथ जा रही हूं. आज और किस-किस का PET का एग्जाम है, कमेंट में जरूर बताना.'
A girl going to write #UPPSC exam, dropped by her father at morning 430AM yesterday 👏👏 Salute to her father and all the best #NaimishaKashyap ji 🙏 https://t.co/Cmrny5iRAk
— Savoir Vivre (@InterferonEi) November 2, 2026
'इन तीन दिनों को आयोजित हुई थी परीक्षा'
बताते चलें कि UPSSSC PET 2026 परीक्षा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया.
'सोच में यह बदलाव देखकर अच्छा लगा'
वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो बहन, तुम्हारा सपना जरूर सच होगा.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'पिता को सलाम है.' तीसरे यूजर ने सलाह देते हुए कहा, 'बहुत अच्छा है, लेकिन सावधान रहना भी जरूरी है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सोच में यह सकारात्मक बदलाव देखकर अच्छा लगा.'
यह भी पढ़ें:- 'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया
यह भी पढ़ें:- हर्ष गोयनका की तारीफ पर IAS तुकाराम मुंडे ने दिया जवाब, बोले- 'ईमानदारी एक्सेप्शन नहीं, नॉर्म होनी चाहिए'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं