Boss Ne Employee Ko Nikala: बॉस और एम्पलाई से जुड़े मामले अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल जाते हैं. इनमें जॉब से निकालने के कारण या तो बेकरा वर्क परफॉर्मेंस होती थी या फिर एम्पलाई के रवैए के कारण और कई बार तो बॉस या कंपनी के मनमाने रवैए के चलते कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, लेकिन इस बार मामला जरा हटके है. बॉस ने जिस वजह से एम्पलाई को नौकरी से निकाला है, वो वजह जानने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बॉस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और एम्पलाई पर गुस्सा. दरअसल, शादी में मां को न बुलाने वाले कर्मचारी को बॉस ने नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है.
ये भी पढ़ें:-क्या यह नॉर्मल है? न कोई वॉर्निंग, न परफॉर्मेंस की बात..छंटनी का वायरल मेल देख भड़के लोग, कॉर्पोरेट कल्चर पर उठे सवाल
मां से दुर्व्यवहार पर बॉस ने उठाया ये कदम (Boss Fires Employee For Dishonouring Mother)
मामला चीन के हेनान प्रांत का है, जहां हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी के मालिक कुई पेइजुन अपने अनोखे फैसलों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अपने कर्मचारी को नौकरी से सिर्फ इसलिए निकाल दिया, क्योंकि उसने अपनी मां को शादी में नहीं बुलाया. उन्होंने बताया कि, 'कर्मचारी को अपनी मां के पहनावे और रूप-रंग से शर्म महसूस हो रही थी.'

बॉस ने कर्मचारी से सीधे सवाल किया कि दो साल की उम्र में पिता को खोने के बाद जिस मां ने पाला, उसके साथ ऐसा बर्ताव क्यों? कर्मचारी ने कहा कि, मां के लुक्स से शर्मिंदा होकर उसने ये कदम उठाया. ये बात जब कंपनी के मालिक को पता चली, तो उन्होंने उस कर्मचारी को बिना देर किए नौकरी से निकाल दिया. अब चीन की इस घटना ने अब इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.
ये भी पढ़ें:-42 सालों तक बंद कमरे में टीवी के सामने ही बैठी रही महिला, जब दरवाजा खुला तो मंजर देख कांप उठे लोग
घुटनों पर आकर मांगी माफी लेकिन नहीं पिघले मालिक (Apology Rejected And Job Offered To Mother)
अपनी इस हरकत की वजह से नौकरी से निकाले जाने के बाद बंदे को कहीं काम नहीं मिला, इसके बाद वो वापस आया उसने अपने बॉस कुई के दफ्तर में घुटनों के बल बैठकर अपनी गलती की माफी मांगी, लेकिन बॉस ने कड़े शब्दों में कहा कि, 'जो अपनी मां का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए उनके पास कोई जगह नहीं है.' बाद में जब उस बंदे की मां की उम्र रिटायरमेंट की हुई, तो कुई ने उन्हें खुद अपनी कंपनी में लॉजिस्टिक्स विभाग में नौकरी दे दी ताकि उनका बुढ़ापा सुरक्षित रहे.

Photo Credit: Handout
स्थानीय मीडिया डैक्सियांग न्यूज के जरिए सामने आई इस कहानी ने इंटरनेट पर लोगों को इमोशनल कर दिया. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने बॉस कुई के इस कदम की तारीफ की. वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का कहना है कि, 'किसी भी कर्मचारी की पर्सनल लाइफ उसकी नौकरी से अलग होनी चाहिए और बॉस को नैतिक जज नहीं बनना चाहिए.'
ये भी पढ़ें:-सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना! सिक्योरिटी गार्ड की थाली देख हैरान रह गए लोग, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं