Layoff Email Viral: सोचिए क्या हो अगर सुबह सुबह लैपटॉप खोलते ही किसी को कंपनी से निकालने का मेल मिल जाए, तो पैरों तले जमीन खिसकना तय है. हाल ही में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया. वायरल हो रहे पोस्ट में यूजर ने पूछा कि, 'बिना किसी वॉर्निंग या फीडबैक के नौकरी से निकाल देना क्या आजकल आम बात हो गई है.' देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई.
अचानक आया मेल और उड़ गए होश (Sudden email and complete shock)
दरअसल, महीने की शुरुआत में काम पर पहुंचे कर्मचारी को अचानक एक ईमेल मिला, जिसमें सीधे नौकरी जाने की खबर होती है. न ही कोई फीडबैक दिया गया और न ही पहले से कोई वार्निंग मिली. हर्ष राणा नाम के कर्मचारी को भेजे गए इस ईमेल में लिखा था कि, 'प्रोसेस में आ रही गिरावट की वजह से उन्हें रोल से निकाला जा रहा है.' ईमेल में 7 अगस्त 2026 उनका आखिरी वर्किंग डे होगा ये लिखा था. इसके साथ ही उन्हें अपने सारे ऑफिशियल एसेट्स वापस जमा करने होंगे. इस ईमेल में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि परफॉर्मेंस से जुड़ी कोई शिकायत नहीं थी, बस एक लाइन में फैसला सुना दिया गया.

इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा (Outrage sparked on the internet)
सोशल मीडिया पर इस ईमेल का स्क्रीनशॉट सामने आते ही कॉर्पोरेट कल्चर और जॉब सिक्योरिटी को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है. कॉर्पोरेट दुनिया के रवैये पर लोगों को गुस्सा देखते ही बन रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि, 'कंपनियों को सिर्फ अपने मुनाफे से मतलब होता है, वे कर्मचारियों को कोई एसेट नहीं समझतीं.' वहीं कई लोगों ने सवाल भी उठाया कि,'क्या अचानक निकालने पर 3 महीने का मुआवजा दिया जा रहा है.' इसके अलावा कुछ लोगों ने ये मान लिया कि, 'आजकल के जॉब मार्केट में ये बहुत आम बात बन चुकी है.'
ये भी पढ़ें:-भारत का अनोखा घर...जिसके एक राज्य में है किचन और दूसरे राज्य में बेडरूम
ये भी पढ़ें:-जर्मनी की विलेज लाइफ का फैन हुआ इंडियन यूट्यूबर, बोला- ये ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं