विज्ञापन

यूरोप छोड़ भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला लौट आई वतन, जयपुर में शुरू की नई जिंदगी

मुंबई में रहने और 10 साल सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करने के बाद एक महिला ने नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बनने का फैसला किया. वह अब अपनी नई जिंदगी के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं.

यूरोप छोड़ भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला लौट आई वतन, जयपुर में शुरू की नई जिंदगी
यूरोप छोड़ भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला लौट आई वतन
Instagram/kamaltiwari28

Viral Video: मुंबई में पली-बढ़ी एक सॉफ्टवेयर डेवलपर महिला ने 10 साल तक काम करने के बाद कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी. महिला अब कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में नई जिंदगी शुरू कर दी. महिला इंजीनियर 30 सालों तक मुंबई में रहने के बाद यूरोप के सर्बिया शिफ्ट हो गई थी. हालांकि, वह की लाइफस्टाइल कुछ खास नहीं जमी. इसके बाद भारतीय महिला ने यूरोप की जिंदगी छोड़ वतन वापस आने का फैसला किया और यहीं पर रहकर नई शुरुआत करने का निर्णय लिया.

10 साल रही सॉफ्टवेयर डेवलपर 

सॉफ्टवेयर डेवलपर महिला का नाम कमल तिवारी है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है और 10 साल तक सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर कॉर्पोरेट नौकरी की. यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में सॉफ्टवेयर डेवलपर से कंटेंट क्रिएटर बनीं कमल ने बताया कि मैं 30s की शुरुआत में हूं और शादीशुदा हूं. मैं पिछले 10 सालों से सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम कर रही हूं. अब मेरा कोडिंग करने का मन नहीं है. मैं उत्तर प्रदेश से हूं. और मुंबई में पली-बढ़ी है और अभी जयपुर में रह रही हूं.

30 साल मुंबई में रही महिला

कमल ने वीडियो में कहा कि वह वैसे कई तरह की चीज़ें करतै हैं. वह 10 से ज्यादा देशों में घूम चुकी हैं. उन्हें शॉपिंग करना बहुत पसंद है. मेकअप करना भी अच्छा लगता है. वह करीब 30 साल मुंबई में रही. इसके बाद नौकरी को लेकर यूरोप के सर्बिया शिफ्ट हो गई. सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुंबई से यूरोप और फिर यूरोप से मुंबई लौटने के बारे में बताया. 

अब यूरोप छोड़ जयपुर शिफ्ट हुई

उसने वीडियो में कहा कि मुंबई में पली-बढ़ी होने के कारण, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी और भारतीय शहर को अपना 'घर' कहूंगी. ज़िंदगी हमें यूरोप के सर्बिया ले गई और कुछ महीने पहले हमने जयपुर में एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया. कमल ने बताया कि जयपुर आने को लेकर उनके मन में शुरुआत में कई तरह की शंकाएं थीं, लेकिन शहर ने उन्हें सकारात्मक रूप से चौंकाया. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर "जयपुर में जिंदगी के 60 दिन" नाम से एक सीरीज शुरू की है. इसके तहत वह शहर में घूमने वाली जगहों, स्थानीय खान-पान, रोजमर्रा की जिंदगी और नए अनुभवों को रिकॉर्ड कर रही हैं. उनका कहना है कि वह जयपुर में देखी गई हर नई चीज, पसंद और नापसंद के बारे में अपने फॉलोअर्स को बताना चाहती हैं. कमल ने हाल ही में एक और बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी छोड़कर फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनने का निर्णय किया है. 

यह भी पढ़ें | कनाडा की लग्जरी लाइफ छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बताया पहले महीने का खर्च

जयपुर में शुरू कर रही नई जिंदगी

उन्होंने माना कि करियर बदलने का फैसला आसान नहीं था और इसे लेकर वह उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी घबराई हुई भी हैं. कमल अब ट्रैवल, फैशन, ब्यूटी, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट तैयार कर रही हैं. 10 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकीं कमल का मानना है कि जिंदगी में कभी-कभी सुरक्षित रास्ते को छोड़कर अपने मन की आवाज सुनना भी जरूरी होता है. अब वह जयपुर में अपनी नई जिंदगी और नए करियर की शुरुआत कर रही हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं.

यह भी पढ़ें | भारत में संघर्ष, विदेश में लग्जरी लाइफस्टाइल! भारतीय लोगों की US-Canada में कैसे बदल जाती है जिंदगी?

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Software Developer, Software Engineer, Content Creator, Jaipur Lifestyle, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com