- दिल्ली में दीवाली से पहले हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है, AQI स्तर तीन सौ तीस से ऊपर पहुंच गया है
- जहांगीरपुरी में सुबह आठ बजे AQI स्तर चार सौ पचास से अधिक दर्ज किया गया जो जानलेवा माना जा रहा है
- राजधानी के अधिकांश इलाकों में सुबह सात बजे तक पचपन में से सत्तावन मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI दो सौ से ऊपर था
दिल्ली में दीवाली से पहले ही हवा जानलेवा होती जा रही है. 3 नवंबर की सुबह राजधानी का औसत Air Quality Index लेवल 331 के ऊपर हो गया है. जो बेहद खराब श्रेणी में हैं. जहांगीरपुरी में सुबह 8 बजे का AQI लेवल 450 के पार था, जबकि इंडिया गेट में 374 था. प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सुबह 7 बजे तक दिल्ली के 58 में से 57 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 200 से ऊपर था, जबकि 41 स्टेशनों पर 300 से ज्यादा. सुबह 9 बजे तक यह कई इलाकों में 350 से 400 के बीच आ गया है. ग्रेप-2 लागू होने के बाद भी हवा का स्तर तेजी से खराब हो रहा है. ऐसे में शहर भर में बिगड़ते पॉल्यूशन लेवल को लेकर चिंता बढ़ा रहा है.
दिल्ली के इलाकों का आज का AQI
- जहांगीरपुरी-450
- पंजाबी बाग-424
- बवाना-408
- पटपड़गंज-379
- आरके पुरम-374
- इंडिया गेट-374
- आईटीओ-373
- ओखला फेज-2-352
- चांदनी चौक-352
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम-355
- जेएनयू-328
नई दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भी प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर AQI आज सुबह 287 रिकॉर्ड किया गया. आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और आईडी लोधी रोड में 226 रहा है. दिल्ली में पाबंदियों के साथ-साथ अब स्टेज-II भी लागू है. इसलिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में नगर निगमों, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.
ये वीडियो भी देखिए
नोएडा-गुरुग्राम में भी हालत खराब
दिल्ली से सटे शहरों की हवा भी खराब हो रही है.नोएडा में AQI-310, मानेसर में-302, गुरुग्राम में-284 और गाजियाबाद में 262 दर्ज किया गया. यानी पूरी NCR ही स्मॉग की चादर में लिपटी है. सुबह से धुंध ही धुंध नजर आ रही है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार 3 से 5 नवंबर तक AQI बेहद खराब ही रहेगा. ऐसे में दिल्ली बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर न निकलने की सलाह दी है.
ये भी पढे़ंः मुरासु तूफान से मूसलाधार बारिश, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में रेड अलर्ट, जानें दिल्ली-UP से बिहार-झारखंड तक आज का मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं