विज्ञापन

Gold-Silver Price Crash: धनतेरस-दीवाली से पहले आज सोना ₹1.40 लाख से भी सस्ता, चांदी ₹4000 से ज्यादा लुढ़की, जानें ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: सोना 1.40 लाख के नीचे आया, जबकि चांदी भी 1.80 लाख से सस्ती हुई .जानिए MCX और दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज 22K, 24K सोने -चांदी के नए रेट.

Gold-Silver Price Crash: धनतेरस-दीवाली से पहले आज सोना ₹1.40 लाख से भी सस्ता, चांदी ₹4000 से ज्यादा लुढ़की, जानें ताजा भाव
Gold, Silver rates crash: रिकॉर्ड हाई से सोना ₹41,000 और चांदी ₹2.40 लाख तक लुढ़क चुकी है.
NDTV इंडिया

Gold Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. आज यानी मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह-सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना1,248 रुपये गिर गया, जबकि चांदी की कीमत में एक झटके में 4,415 रुपये की कमी आई है. ऐसे में अगर आप त्योहारों पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जान लीजिए.

सोना-चांदी हुआ क्रैश

MCX पर सोने की कीमत आज 1,248 रुपये यानी 0.89% गिरकर 1,38,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. वहीं, चांदी 4,415 रुपये यानी 2.24% टूटकर 1,79,364 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. इस गिरावट के साथ सोना 1.40 लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया है, जबकि चांदी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह एक बार फिर 1.80 लाख के नीचे आ गई है.

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ सोने चांदी का भाव?

चांदी की कीमतों में गिरावट का अंदाजा इसके रिकॉर्ड भाव से लगाया जा सकता है. MCX पर चांदी जनवरी में 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. अब इसका भाव 1,79,364 रुपये है. यानी रिकॉर्ड हाई से चांदी 2,40,684 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. यह करीब 57.3% की गिरावट है.

सोना भी रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता हुआ

सोने की कीमत भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी है. जनवरी में MCX पर सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया था. अब यह 1,38,938 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से सोना अपने रिकॉर्ड भाव से 41,841 रुपये यानी करीब 23.1% सस्ता हो चुका है.

ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को सोने-चांदी  की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. पिछले कारोबारी सत्र में 2% से ज्यादा की तेजी के बाद स्पॉट गोल्ड 0.5% गिरकर 3,926.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. पिछले सत्र में यह 3,954.41 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था. शुक्रवार को एक साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में रिकवरी आई थी. वहीं, स्पॉट सिल्वर 1.8% गिरकर 49.71 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव (Gold Rate Today)

देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो मुंबई में 1,40,410 रुपये, दिल्ली में 1,40,170 रुपये और चेन्नई में 1,40,820 रुपये प्रति 10 ग्राम भाव है. कोलकाता में सोना 1,40,230 रुपये, बेंगलुरु में 1,40,520 रुपये और हैदराबाद में 1,40,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,28,709 रुपये, दिल्ली में 1,28,489 रुपये, चेन्नई में 1,29,085 रुपये और कोलकाता में 1,28,544 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बेंगलुरु में इसकी कीमत 1,28,810 रुपये और हैदराबाद में 1,28,920 रुपये है.

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट (Silver Rate Today)

चांदी की बात करें तो मुंबई में 999 फाइन सिल्वर की कीमत 1,83,810 रुपये, दिल्ली में 1,83,490 रुपये और चेन्नई में 1,84,340 रुपये प्रति किलो है. कोलकाता में चांदी 1,83,560 रुपये, बेंगलुरु में 1,83,950 रुपये और हैदराबाद में 1,84,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है.

यह भी पढ़ें | टाटा संस विवाद पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम है टाटा, आपस में सुलझाएं विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Rate Today, Gold-Silver Price Crash, Gold Silver News Today, Today Gold And Silver Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com