विज्ञापन

सोशल मीडिया का नया खतरनाक Trend, वजन कम करने के लिए चाय में ये मिलाकर पी रहे लोग

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक खतरनाक ट्रेंड के चक्कर में इन दिनों युवा अपनी सेहत दांव पर लगा रहे हैं. दरअसल, वजन घटाने के चक्कर में लोग ऐसा काम कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

सोशल मीडिया का नया खतरनाक Trend, वजन कम करने के लिए चाय में ये मिलाकर पी रहे लोग
2 दिन में 4 किलो वजन घटाने का दावा पड़ा भारी, लोग कर रहे हैं ऐसी हरकत

Weight Loss Viral Trend: रातोंरात स्लिम दिखने का बुखार लोगों को किस हद तक ले जा सकता है, इसका ताजा उदाहरण चीन में देखने को मिल रहा है. चीनी सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब और बेतुका नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चपेट में आज चीन के कई यूथ आ चुके हैं. दरअसल, कुछ इन्फ्लुएंसर्स चाय के बोतल में ग्लिसरीन एनीमा यानी कब्ज दूर करने वाली लिक्विड दवा डालकर पी रहे हैं. उनका दावा है कि इसे पीने से दो दिन के अंदर ही 4 किलो तक वजन कम हो जा सकता है. इस चक्कर में कई लोग बार-बार टॉयलेट के चक्कर काटकर खुद को पतला समझने की गलती कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-42 सालों तक बंद कमरे में टीवी के सामने ही बैठी रही महिला, जब दरवाजा खुला तो मंजर देख कांप उठे लोग

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

2 दिन में वजन घटाने का जानलेवा नुस्खा (Dangerous Weight Loss Trend In China)

चाय में पेट साफ करने वाली दवा मिलाकर पीने का ये अजीब ट्रेंड इन दिनों चीन के युवाओं पर भारी पड़ रहा है. 2 दिन में 4 किलो वजन घटाने के इस चक्कर में कई लोग सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच गए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक, इस ट्रेंड को फॉलो करने के बाद कई लोगों की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई. मा नाम की एक महिला ने बताया कि, 'उसने जैसे ही ये ड्रिंक पिया, आधे घंटे में ही उसका पेट ऐंठने लगा. उसे रातभर उल्टियां और दस्त हुए, जिससे वो पूरी रात सो नहीं सकी.'

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

फैट नहीं सिर्फ शरीर का पानी हो रहा कम (Experts Advice On Extreme Weight Loss)

वहीं इस ट्रेंड पर हेनान प्रांत के एक बड़े अस्पताल ने बताया कि, 'ऐसे खतरनाक एक्सपेरिमेंट के कारण कई मरीजों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा है.' वहीं इस मामले पर न्यूट्रिशनिस्ट्स का कहना है कि, 'ये नुस्खा सेहत के लिए काफी नुकसानदायक और खतरनाक है. एनीमा केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए होता है, इसे पीना आंतों को सीधे नुकसान पहुंचा सकता है.' डॉक्टरों के मुताबिक, 'इससे शरीर का फैट कम नहीं होता, बल्कि डिहाइड्रेशन के कारण वजन घटा हुआ महसूस होता है. जैसे ही इंसान पानी पीता है, वेट वापस तेजी से बढ़ने लगता है और गैस्ट्रिक ग्लैंड्स बुरी तरह इफेक्ट हो सकता है.'

ये भी पढ़ें:-पेट चीरे बिना करेगा ऑपरेशन और बिजली के तार भी जोड़ेगा, कैसा है यह किसी कीड़े जैसा दिखने वाला रोबोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss Trend, China Trend, Weight Loss, Wajan Kam Karne Ka Tarika, Viral Trend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com