विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2021

दूल्हे के पिता ने फेरों के बाद कहा- बेटा अब तुम दोनों Kiss कर सकते हो, तो शर्मा गए पंडित जी, कही ये बात

वीडियो 'फेरों' के दौरान शूट किया गया है और दूल्हे के पिता, पुजारी से कहते है कि आप दूल्हे से कहिए कि वो दुल्हन को किस कर सकता है. पुजारी जी शर्मा गए और पिता से कहते हैं आप ही कह दीजिए.

दूल्हे के पिता ने फेरों के बाद कहा- बेटा अब तुम दोनों Kiss कर सकते हो, तो शर्मा गए पंडित जी, कही ये बात
दूल्हे के पिता ने फेरों के बाद कहा- बेटा अब तुम दोनों Kiss कर सकते हो

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन ने शादी की रस्मों के दौरान पिता और शादी करवाने वाले पुजारी के कहने पर किस किया. वीडियो को शटरडाउन फोटोग्राफी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और इसमें जो दुल्हन दिखाई दे रही है उसका नाम विदुषी शर्मा है.

वीडियो 'फेरों' के दौरान शूट किया गया है और दूल्हे के पिता, पुजारी से कहते है कि आप दूल्हे से कहिए कि वो दुल्हन को किस कर सकता है. पुजारी जी शर्मा गए और पिता से कहते हैं आप ही कह दीजिए. ये सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लग जाते हैं. इसके बाद पुजारी (Priest) जी शर्माते हुए दूल्हे से कहते हैं अब आप दुल्हन को किस करिए. उनके कहने पर दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom) एक दूसरे को किस करते हैं.

देखें Video:

इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से अबतक 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां ज्यादातर लोगों ने ये वीडियो को खूब पसंद किया, वहीं कुछ लोग इससे चिढ़ भी रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- "यह बहुत प्यारा है."  दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'यह पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों का अपमान है. अग्निवेदी एक पवित्र अग्नि है और ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं था."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priest Asks Bride And Groom To Kiss, Bride And Groom Kiss, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com