कवि दुष्यंत कुमार की एक मशहूर पंक्ति है, 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों'. दौर कोई सा भी हो, मुल्क कोई सा भी हो और मौका कोई सा भी हो. ये पंक्तियों बिल्कुल मौजू भी लगती हैं. अगर आपको यकीन न हो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखकर आप राय बदल सकते हैं, जिसमें एक महिला ने एक बड़ी घटना रोकने की पहल की. उसकी कोशिश कुछ यूं रंग लाई कि दूसरे लोग भी मदद के लिए आए और कई लोगों की जान बच गई.
बेकाबू हुई कार
एक्स (ट्विटर) पर द बेस्ट नाम के ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं एक कार अचानक बेकाबू हो कर आगे बढ़ने लगती है. हालांकि, कार की रफ्तार तेज नहीं रहती, लेकिन उसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कार में या तो ड्राइवर नहीं है या ड्राइवर किसी बुरी अवस्था में है, जिसकी वजह से कार ट्रैक बदलकर आगे बढ़ती जा रही है. अचानक एक महिला बगल की कार से उतरती है और लोगों को इस बारे में आगाह करती है. चौराहा पार करती कार के साथ-साथ चलते हुए वो पूरे ट्रैफिक को रोकती है और गाड़ियों को भी पीछे करती है. महिला की इस कोशिश को देखते हुए और भी लोग मदद के लिए पहुंचते हैं और कार को रोकने में मदद करते हैं. इसी बीच कुछ अन्य लोग आकर कार का कांच तोड़ते हैं और ड्राइवर की सुध लेते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
Humanity ???? pic.twitter.com/HxpWp38e2Q
— The Best (@ThebestFigen) January 2, 2024
एक अकेला काफी है...
इस वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की हिम्मत की दाद दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा कि, महिला ने जो किया उसे सलाम. कौन कहता है एक अकेला कुछ नहीं कर सकता. एक यूजर ने लिखा कि, वो महिला किसी हीरो से कम नहीं है. कुछ यूजर्स ने कार के ड्राइवर के लिए भी चिंता जताई है. एक यूजर ने लिखा कि, भगवान करे ड्राइवर ठीक हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं