विज्ञापन

शादी में बुलाने के लिए नहीं थे रिश्तेदार, दूल्हे ने सोशल मीडिया पर अजनबियों को दे दिया न्योता

युवक के पास शादी में बुलाने के लिए ज्यादा रिश्तेदार नहीं थे. इसलिए उसने सोशल मीडिया पर अजनबियों को शादी का न्योता दिया. युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है.

शादी में बुलाने के लिए नहीं थे रिश्तेदार, दूल्हे ने सोशल मीडिया पर अजनबियों को दे दिया न्योता
शादी में बुलाने के लिए रिश्तेदार नहीं थे तो इंटरनेट यूजर्स को बुला लिया.
Reddit/Sapphire-Crystal

Viral News: चीन का एक युवक शादी कर रहा था. पर उसके घर में कोई नहीं था, ऐसे में उसे लगा कि उसकी शादी में कोई नहीं आएगा. इसलिए उसने सोशल मीडिया पर अजनबियों को शादी में आने का न्योता दे दिया. उसे लगा कि इससे शायद कुछ लोग उसकी शादी में आ जाएं. पर शादी के दिन जो नजारा दिखा. वह एकदम से हैरान करने वाला रहा. उसकी शादी में न सिर्फ बड़ी संख्या में लोग आए, बल्कि खाने-पीने का सामान और गिफ्ट लेकर भी पहुंचे. 

31 अक्टूबर को थी शादी

Reddit पर एक पोस्ट के मुताबिक, चीन में युन्नान के झाओतोंग के रहने वाले शियाओ शियाओ जू ने 31 अक्टूबर को अपनी शादी में शामिल होने के लिए इंटरनेट यूज़र्स को आमंत्रित किया. उन्होंने बताया कि वह एक अनाथ हैं और बचपन से ही उन्हें तिरस्कार का सामना करना पड़ा है. उनके पिता की उस समय मौत हो गई, जब वह बहुत छोटे थे. वहीं, उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली. जिसके बाद जू और उनके बड़े भाई को एक-दूसरे के सहारा बनना पड़ा. 

सोशल मीडिया पर लोगों को दिया न्योता 

घर में किसी के न होने के कारण शियाओ शियाओ जू ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी शादी में आने के लिए न्योता दे दिया. रेडिट पोस्ट में एक यूजर ने लिखा कि यह पूरी तरह से सच्ची घटना है. जू ने नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. उसे लगा कि कुछ लोग आएंगे, लेकिन इसके विपरीत, इतने सारे लोग आए और उत्सव में मदद की, जो बहुत ही सराहनीय है.

यूजर ने रेडिट पर लिखा कि युनफेंग विलेज कमिटी के कर्मचारियों ने बताया कि इस आयोजन को उम्मीद से कहीं ज़्यादा लोगों का रिस्पॉन्स मिला है. दूल्हे ने पत्रकारों को बताया कि उसने अपनी शादी का खर्च उठाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई से 160,000 युआन बचाए थे.

Man Inviting Strangers to His Wedding Ended Up Getting A Whole Village Full of Celebration
by u/Sapphire-Crystal in interestingasfuck

यह भी पढ़ें | पढ़ाई छोड़कर 114 रुपये की दिहाड़ी करने वाली झोउ कुनफेई कैसे बनीं चीन की सबसे अमीर महिला?

मां को लेकर यूजर ने किया कमेंट

इसी के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया. शुरुआत में उसे लगा था कि कुछ अच्छे दिल वाले इंटरनेट यूज़र्स आ जाएंगे तो काफी होगा, लेकिन अब उसके पास हज़ारों मेहमान पहुंच चुके हैं. रेडिट पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि हे भगवान, मैं रो रही हूं. वाह!!"

वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा कि गांव वाले आगे भी इस जोड़े का साथ देते रहेंगे और आने वाले सालों में उनकी शादी की सालगिरह मनाते रहेंगे. एक रेडिट यूजर ने कमेंट में उसकी मां को लेकर लिखा कि जब उसकी मां ने दोबारा शादी की तो उसने अपने दोनों बच्चों को यूं ही छोड़ दिया? कितनी घटिया मां है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये चीन है. छोटे भाई को सीधे नकद पैसे मिले. मुझे उम्मीद है कि इससे उसके और उसके नए परिवार के लिए एक पीढ़ीगत बदलाव आएगा.

यह भी पढ़ें | Video: चीन की AI फिल्म हुई सुपर फ्लॉप तो एलन मस्क का 'प्रयोग' नहीं खींच पाया दर्शक; आखिर क्यों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China News, China Viral News, Viral News, Reddit Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com