विज्ञापन

पढ़ाई छोड़कर 114 रुपये की दिहाड़ी करने वाली झोउ कुनफेई कैसे बनीं चीन की सबसे अमीर महिला?

फैक्ट्री वर्कर से एंटरप्रेन्योर बनीं झोउ कुनफेई ने 11 साल बाद चीन की सबसे अमीर महिला का खिताब फिर से हासिल कर लिया है.

पढ़ाई छोड़कर 114 रुपये की दिहाड़ी करने वाली झोउ कुनफेई कैसे बनीं चीन की सबसे अमीर महिला?
हुरुन रिचेस्ट विमेन इन चाइना 2026 लिस्ट में झोउ कुनफेई का नाम सबसे ऊपर है.
X@LadyMacetas

Trending: स्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़कर, एक वॉच ग्लास फैक्ट्री में 114 रुपये दिन की दिहाड़ी करने वाली महिला, आज चीन में सबसे अमीर है. उनका नाम झोउ कुनफेई है, जो 56 साल की हैं. आज के समय उनके पास कुल 1.81 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके बढ़ते रुतबे की झलक 14 मई को तब देखने को मिली थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा दिए गए स्टेट डिनर में उन्हें एप्पल के टिम कुक और टेस्ला के एलन मस्क के बीच बैठाया गया था.

कैसे बनीं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 1970 में हुनान प्रांत में जन्मीं झोउ ने 23 साल की उम्र में अपना खुद का ग्लास प्रोसेसिंग वर्कशॉप खोला था. तब उन्होंने स्क्रीन-प्रिंटिंग व कर्व्ड-ग्लास बनाने की तकनीकें खुद सीखीं. आगे चलकर उन्होंने 'लेंस टेक्नोलॉजी' की नींव रखी. 2007 में जब एप्पल का पहला आईफोन आया, तो झोउ की कंपनी ही उसके ग्लास कवर की मुख्य सप्लायर थी. 2011 से 2014 के बीच कंपनी की लगभग आधी कमाई अकेले एप्पल से आ रही थी.

साल 2015 में पहली बार बनीं चीन की सबसे अमीर महिला

मार्च 2015 में शेनझेन शेयर बाजार में कंपनी के लिस्ट होते ही झोउ पहली बार चीन की सबसे अमीर महिला बनी थीं. हालांकि, 2018 में अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और एप्पल की घटती सेल्स की वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई और उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. 

इसके बाद उन्होंने अपना दायरा बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल, एआई हार्डवेयर और रोबोटिक्स में कदम रखा. जुलाई 2025 में कंपनी ने विस्तार के लिए हांगकांग में दूसरी लिस्टिंग कराई, हालांकि कंपनी का बिजनेस अभी भी बाजार की डिमांड और करेंसी के उतार-चढ़ाव पर काफी निर्भर करता है. अपने इसी विजन को लेकर 2026 के 'पुजियांग इनोवेशन फोरम' में झोउ ने कहा था कि एआई के दौर में कंपनियों को सिर्फ कंप्यूटिंग पावर पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में लगातार इनोवेशन करने पर फोकस करना होगा.

हुरुन लिस्ट 2026 में आया नाम

28 अक्टूबर को जारी हुई हुरुन रिचेस्ट विमेन इन चाइना 2026 लिस्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में झोउ की संपत्ति 15% बढ़ी है, जिससे उन्होंने 1.76 लाख करोड़ रुपये की मालकिन झोंग हुइजुआन को पीछे छोड़ दिया. 

हुरुन 1999 से यह लिस्ट निकाल रहा है, जो मुख्य लिस्ट से अलग सिर्फ महिलाओं की व्यक्तिगत संपत्ति को आंकती है. इस साल टॉप 50 में से 65% महिलाएं 'सेल्फ-मेड' हैं, जिनकी कुल संपत्ति 27.46 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर है. 

कपल के तौर पर 33वें नंबर पर

वहीं, अगर पति-पत्नी की साझा संपत्ति वाली हुरुन की ओवरऑल रिच लिस्ट की बात करें, तो झोउ और उनके पति 33वें नंबर पर हैं, जबकि बाइटडांस के फाउंडर झांग यिमिंग 9.53 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं.

यह भी पढ़ें | हर्ष गोयनका की तारीफ पर IAS तुकाराम मुंडे ने दिया जवाब, बोले- 'ईमानदारी एक्सेप्शन नहीं, नॉर्म होनी चाहिए'

यह भी पढ़ें | Apple के हाईएस्ट कॉन्फिगरेशन वाले MacBook Pro की कीमत 18 लाख रुपये, लोग बोले- 'क्रेटा बेचकर लैपटॉप ले लो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zhou Qunfei, China Richest Woman, Lens Technology, Apple IPhone Supplier, Billionaire Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com