विज्ञापन

20 साल की वफादारी का ये इनाम? फोन तक नहीं किया, बीमार कर्मचारी को ईमेल से निकाला, कंपनी पर भड़के लोग

20 साल तक काम करने वाले और कैंसर से जूझ रहे कर्मचारी को ईमेल के जरिए नौकरी से निकालने के दावे ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. लोग कंपनियों की संवेदनशीलता पर सवाल उठा रहे हैं.

20 साल की वफादारी का ये इनाम? फोन तक नहीं किया, बीमार कर्मचारी को ईमेल से निकाला, कंपनी पर भड़के लोग
फोन तक नहीं किया... बीमार कर्मचारी को ईमेल से निकाला, कंपनी पर भड़के लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने दावा किया कि उसके पिता, जो Oracle में पिछले 20 साल से काम कर रहे थे, उन्हें एक ईमेल के जरिए नौकरी से निकाल दिया गया. यूजर के मुताबिक, उनके पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, और ऐसे समय में नौकरी जाने की खबर भी उन्हें बिना किसी फोन कॉल या बातचीत के सिर्फ ईमेल के जरिए दी गई.

एक फोन कॉल भी नहीं किया...

पोस्ट में यूजर ने लिखा, मेरे पिता ने 20 साल तक कंपनी के लिए काम किया, एक ही बॉस के साथ. लेकिन, उन्हें निकालते समय कंपनी की तरफ से एक फोन कॉल तक नहीं किया गया. उन्होंने आगे चिंता जताई कि अब उनके पिता के सामने आने वाले दो साल कैसे गुजरेंगे, खासकर जब उनकी तबीयत खराब है और अब उनके पास हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं है.

कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oracle इन दिनों अपने खर्च कम करने और AI व क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर छंटनी कर रही है. बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में 20,000 से 30,000 तक नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं, जबकि हाल ही में 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, कि उसने भी 29 साल काम करने के बाद ईमेल से नौकरी खो दी. दूसरे ने कहा, कि कंपनी की नींव रखने वाले लोगों के साथ ऐसा व्यवहार गलत है. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि इस मुद्दे को LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर उठाकर कंपनी पर दबाव बनाया जा सकता है.

संवेदनशीलता पर उठे सवाल

इस घटना के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कंपनियों को ऐसे मामलों में ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए, खासकर जब कोई कर्मचारी गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने एक बड़ी बहस जरूर छेड़ दी है, क्या कंपनियों को कर्मचारियों के साथ व्यवहार में ज्यादा इंसानियत दिखानी चाहिए?

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: लेट आने पर सैलरी से कटे 11,000 रुपये! महिला ने ऐसे बयां किया दर्द, बोली- पॉलिसी समझती हूं, पर इतना कट क्यों?

वंदे भारत के खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत! बच्चे को हुआ डायरिया, शिकायत पर IRCTC ने दिया ये जवाब

वेडिंग या वेल्डिंग? दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, 4 करोड़ लोगों ने देखा Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oracle Layoffs 2026, Reddit Post, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com