विज्ञापन

वेडिंग या वेल्डिंग? दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, 4 करोड़ लोगों ने देखा Video

एक वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने शादी के स्टेज पर स्पार्कल गन से एक-दूसरे पर चिंगारियां बरसाईं. इस खतरनाक स्टंट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘वेडिंग या वेल्डिंग’ बता दिया.

वेडिंग या वेल्डिंग? दूल्हा-दूल्हन ने स्पार्कल गन से एक दूसरे पर बरसाईं चिंगारियां, 4 करोड़ लोगों ने देखा Video
दूल्हा-दूल्हन ने 'स्पार्कल गन' से एक दूसरे के मुंह पर बरसाईं चिंगारियां

आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री का ट्रेंड सा चल गया है. शादी को स्पेशल बनाने के लिए लोग अपनी जान तक खतरे में डाल दे रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हाथ में स्पार्कल गन लेकर खड़े हैं. अचानक दोनों अपनी-अपनी गन एक-दूसरे की ओर धुमा देते हैं और स्टेज पर खतरनाक तरीके से गन की चिंगारियां बरसने लगती हैं. शादी में इस फायर फाइट को देख इंटरनेट यूजर्स इसे वेडिंग नहीं, वेल्डिंग बता रहे हैं.

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में जयमाल का माहौल है. इसी दौरान अचानक दूल्हन अपनी स्पार्कल गन चालू करती है और एकदम से उसे दूल्हे की ओर घुमा देती है. गन से बरसती चिंगारियां दूल्हे के ऊपर गिरने लगती हैं. फिर दूल्हा भी कहां पीछे हटने वाला था, उसने भी अपनी स्पार्कल गन का मुंह दुल्हन की तरफ घुमा दिया. 

देखें Video:

एक दूसरे पर चिंगारियों की बारिश

कुछ पल के बाद ही स्टेज का नज़ारा ऐसे लगने लगा जैसे स्टार वॉर्स की लेजर लाइट वाली फाइट चल रही हो. दोनों ही एक दूसरे पर चिंगारियों की बारिश करने लगते हैं. अच्छी बात ये रही कि किसी के कपड़ों पर चिंगारी से कोई नुकसान नहीं हुआ. इतने में वहां मौजूद परिवार के लोग और गेस्ट दूल्हा-दुल्हन दोनों को डांटते हैं और अगले ही पल दोनों ऐसे हाथ थाम लेते हैं जैसे अभी कुछ हुआ ही न हो. 

3 करोड़ 84 लाख बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nehavermamberma नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- वेडिंग या वेल्डिंग. इस वीडियो को अबतक 3 करोड़ 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ठीक है, लेकिन उनके सोफे पर बच्चा क्यों है? दूसरे यूजर ने लिखा- भारत नौसिखियों के लिए नहीं है. तीसरे ने लिखा- भाई ने यह साबित कर दिया कि हर क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रोबोट की तरह जी रहा था, अब मैं आजाद हूं! इतना परेशान हुआ कि इंजीनियर ने छोड़ दी गूगल की नौकरी और अब...

वंदे भारत के खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत! बच्चे को हुआ डायरिया, शिकायत पर IRCTC ने दिया ये जवाब

हाथों से अकेले नदी साफ करने वाला ‘बिट्टू तबाही' कौन है? जानिए असली नाम और पूरी कहानी

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Viral Video, Bride Groom Sparkle Gun, Wedding Stunt Gone Wrong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com