Viral Post: अमेजन के पूर्व वाइस प्रेजिडेंट ईथन इवांस ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने लिखा, 'अमेजन में, मेरे सबसे करीबी कलीग्स को मुझसे पहले डायरेक्टर के पद पर प्रमोट कर दिया गया. फिर, जब मैं VP बनने की कोशिश कर रहा था, तो मेरे 4 सहकर्मी एक साथ मुझसे पहले प्रमोट हो गए. कई सालों बाद, मुझे लगता है कि अब मैं समझ गया हूं कि असल में क्या हुआ था.'
'मैंने तीन गलितयां की थीं'
ईथन ने लिखा, 'पहली गलती यह थी कि मुझे लगता था कि मैं प्रमोशन के लिए तैयार हूं, जबकि वास्तव में मैं तैयार नहीं था. इंसान होने के नाते हम अपनी खूबियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और अपनी कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है कि हमें अक्सर लगता है कि हम दूसरों से ज्यादा योग्य हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'जब हम अपनी तुलना दूसरों से करते हैं, तो अक्सर ऐसे व्यक्ति को चुनते हैं जिसे हम सबसे कमजोर मानते हैं. उसकी सफलता देखकर हम सोचते हैं कि यदि उसे प्रमोशन मिल सकता है, तो मुझे क्यों नहीं? लेकिन हम शायद ही कभी उस व्यक्ति को देखते हैं जो वास्तव में प्रमोशन का सबसे मजबूत दावेदार होता है और खुद से कहते हैं कि मुझे भी उसके स्तर तक पहुंचना होगा.'
ईथन के मुताबिक, 'कर्मचारी और मैनेजर के टारगेट हमेशा एक जैसे नहीं होते. कर्मचारी जल्द से जल्द आगे बढ़ना और अधिक कमाना चाहते हैं, जबकि मैनेजर रिस्क को कम से कम रखना चाहते हैं. उनके पास यह देखने की वजह होती है कि कोई व्यक्ति समय के साथ कैसे विकसित होता है, लेकिन कर्मचारी को यह अक्सर बेवजह की देरी लगती है.'
'आपका भी प्रमोशन अटका है तो ये 3 काम करें'
ऐसी स्थिति में जल्दी प्रमोशन पाने के लिए आप ईथन के बताए तीन काम कर सकते हैं, जिनसे सफलता मिल सकती है.
1. सबसे पहले यह समझें कि आपकी निराशा असामान्य नहीं है. बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो कहते हैं, 'मुझे उम्मीद से पहले पहचान और प्रमोशन मिल गया.' ज्यादातर लोगों को किसी न किसी फेज में लगता है कि वे प्रमोशन के हकदार हैं, लेकिन उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है.
2. दूसरा, अपने मैनेजर के साथ सोच-समझकर काम करें ताकि आप उनके साथ ऐसा रिश्ता बना सकें जिससे आपको प्रमोशन मिल सके.
3. तीसरी बात, अपने प्रमोशन के मामले में तुलना करने से न डरें. ऊपर बताए गए दोनों उदाहरणों में, जैसे ही मेरे साथियों का प्रमोशन हुआ, मैंने अपने मैनेजर से इस बारे में बात की और स्पष्ट चर्चा की कि उनकी तुलना में मेरी स्थिति क्या है. दोनों ही मामलों में, चूंकि मेरे पास तुलना के लिए एक ठोस आधार था, इसलिए मुझे अगले ही मौके पर प्रमोशन मिल गया.
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
Third, do not be afraid of using comparisons in your promotion case. In both the instances I mention above, as soon as my peers were promoted, I brought it up to my manager and had a clear discussion about where I compared. In each case, because I had a reasonable comparative story, I was promoted at the next opportunity.
— Ethan Evans (@EthanEvansVP) November 18, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स
एक्स पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग ईथन की बात से सहमति जता रहे हैं, जबकि कुछ अपनी अलग थियोरी बता रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'लगता है आप कुछ ज्यादा ही सीधे हैं, क्योंकि कॉर्पोरेट की दुनिया में तो ज्यादातर काम चापलूसी से चलता है, और इस बात से कि कौन किसके साथ ज्यादा बार गोल्फ खेलता है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तब सच होता है जब मेरिटोक्रेसी ठीक से काम कर रही हो. वरना, इसका जवाब तो आपने खुद ही दे दिया है. चापलूसी करते रहिए.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'प्रमोशन के मामले में, काबिल उम्मीदवार होने से कहीं ज्यादा मायने यह रखता है कि आपके मैनेजर के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी है. अगर आपका मैनेजर आपके बारे में अच्छा महसूस करता है, तो समझ लीजिए कि आपका काम बन गया.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'इससे भी बेहतर यह होगा कि आप बाहर इंटरव्यू दें और अपने लिए वह प्रमोशन हासिल कर लें.'
यह भी पढ़ें:- 1 मिनट से भी कम समय में बनाई Statue of Liberty की तस्वीर, स्पीड पेंटर ने जीता Guinness World Record
यह भी पढ़ें:- राजस्थान में पालतू गाय की मौत पर बैंड-बाजों के साथ निकाली अंतिम यात्रा, लोगों ने चुनरी ओढ़ाकर दी विदाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं