कोरोना (Corona) के कहर को कंट्रोल करने के लिए दुनियाभर में तेज़ी से टीका अभियान चलाया जा रहा है. कोरोना टीका लगवाने के बाद लोग सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट करते हैं. लेकिन अब वैक्सीनेशन सेंटर से एक ऐसा अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी.
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक 'डायनासोर' (Dinosaur) एक टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की खुराक लेने के लिए प्रवेश करता हुआ नज़र आ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये कोई जीवित डायनासोर नहीं है, बल्कि यह मलेशिया में रहने वाला एक शख्स केनी सिया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शख्स डायनासोर का कॉस्टयूम पहनकर वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा है. शख्स को वैक्सीनेशन केंद्र में इस गेटअप में देखकर लोग दंग रह जाते हैं और उसे घूर-घूरकर देखते हैं. कोई उसका फोटो क्लिक करता है, तो कोई उसको देखकर वीडियो बनाने लगता है. वैक्सीनेशन सेंटर में शख्स डायनासोर का कॉस्टयूम पहनकर ही अपनी बारी का इंतजार भी करता है.
यहां देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर शख्स का अनोखा वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर अब तक 47 हज़ार व्यूज़ आ चुके हैं. लोगों को यह वीडियो देखकर खूब मज़ा आ रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे़ ले रहे हैं और वीडियो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट किया, "आप Legend हो."
एक अन्य यूजर ने पूछा, "इसने वैक्सीन कैसे लगवाई."
एक यूजर ने कहा, "काश ये देखने के लिए मैं वहां होता."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं