विज्ञापन

छोटी बच्ची के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं DSP मैडम, बोलीं- मैं अगली बार पढ़कर आऊंगी

मुजफ्फरनगर की CO ऋषिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बच्ची ने उनसे नरकासुर के वध को लेकर सवाल पूछा. बच्ची के सवाल पर सीओ मैडम ने कहा कि मैं पढ़कर आऊंगी.

छोटी बच्ची के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं DSP मैडम, बोलीं- मैं अगली बार पढ़कर आऊंगी
छोटी बच्ची के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं CO मैडम
X/@RaghvendrYdv

Viral Video: दीपावली (Diwali) के मौके पर मार्केट में गश्त कर रहे पुलिस वालों से एक लड़की ने सवाल किया. जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहीं महिला पुलिस अफसर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ की सीओ ऋषिका सिंह हैं. लड़की के सवाल पर CO ऋषिका ने जो जवाब दिया. वह अब फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो गया. वीडियो में लोगों की भी कई तरह की प्रतिक्रिया आई है.

छोटी बच्ची ने CO का लिया इंटरव्यू

एक्स पर राघवेंद्र यादव (@RaghvendrYdv) नाम के यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में यूजर ने लिखा कि आज कल के बच्चे बड़े कमाल के हैं. C.O. मैडम से सवाल पूछ लिया, मैडम बता नहीं पाईं. बोलीं, अगली बार पढ़ के आऊंगी. वीडियो में जिस CO मैडम से लड़की ने सवाल किया, वो DSP ऋषिका सिंह हैं.

ऋषिका सिंह यूपी के मुजफ्फरपुर में जानसठ की सर्किल ऑफिसर (CO) हैं. वह अपनी टीम के साथ धनतेरस पर जानसठ बाजार में गश्त पर निकली थीं. इसी दौरान लाल कपड़े पहने हुए एक छोटी लड़की आई और उन्हें रोककर Happy Diwali बोला और सवाल पूछने के लिए माइक थमा दिया.

CO मैडम से बच्ची का क्या था सवाल?

इसके बाद CO ऋषिका सिंह ने बच्ची से पूछा नाम पूछा, जिस पर लड़की ने अपना नाम अनोखी बताया. इस पर सीओ ने कहा कि आपका यूट्यूब चैनल है, आप वीडियो बना रही हैं. जिस बच्ची ने हां में जवाब दिया और फिर सीओ ऋषिका से बच्ची ने सवाल किया, "नरकासुर का वध किसने किया था?"

इस सवाल पर C.O. मैम मुस्कुराईं और हंसते हुए बोलीं कि बहुत अच्छा, On The Spot Question कर लिया. इसके बाद साथ में मौजूद दूसरे पुलिस वाले की तरफ इशारा करते हुए C.O ने कहा कि इन्हें पता होगा किसने वध किया था? अंत में कहा कि मैं नेक्स्ट टाइम पढ़कर आऊंगी.

यह भी पढ़ें | DSP मुबीना अख्तर नाग बनीं मिसाल, जिस गांव में बिजली तक नहीं थी, वहां ब‍िना कोच‍िंग रचा इत‍िहास

बच्ची के वीडियो पर लोग बोले- रील्स बनाने के बजाय पढ़ाई करे

बच्ची के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए. एक यूजर ने सबसे पहले कमेंट में लिखा कि उस लड़की को थप्पड़ मारो और उससे कहो कि इस उम्र में रील्स बनाने के बजाय पढ़ाई करे. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "खतरनाक बच्ची है ये तो... हिम्मत वाली है." एक अन्य यूजर अशोक गौतम ने कमेंट किया कि अगर इस तरह की तैयारी की होती तो अधिकारी नहीं बन पाती.

(अस्वीकरण: यह कहानी X पर वायरल हुई एक पोस्ट और उस पर आई प्रतिक्रिया पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्ति द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

यह भी पढ़ें | IPS जया शर्मा ASP बनीं, हर‍ियाणा पुल‍िस DSP रहते UPSC क्रैक की, Gen Z आईपीएस के रूप में फेमस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dsp Viral Video, Rishika Singh, Muzaffarnagar, Muzaffarnagar Viral Video, UP Police Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com