विज्ञापन

मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर सनसनीखेज डबल मर्डर: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या

मुफ्फरनगर के दादूपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते मुख्तियार और उसके पुत्र की डबल मर्डर वारदात हुई। दोनों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया.

मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर सनसनीखेज डबल मर्डर: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या
उत्तराखंड की सीमा पर वारदात, फिर भी 'योगी की पुलिस' पर भरोसा; दादूपुर दोहरा हत्याकांड सुलझाने के लिए SSP ने बनाईं 4 टीमें
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के दादूपुर गांव के यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर रविवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि घर के गेट पर बाइक सवार कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मुख्तियार और उसके पुत्र सुखजिंदर को गोलियों से भून दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों पिता-पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए.  इस डबल मर्डर की वारदात को करीब एक साल पहले हुए मोनू हत्याकांड की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. 

यूपी और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची

अधिकारियों की मानें तो घटनास्थल उत्तराखंड का होने के बावजूद पीड़ित परिवार ने योगी सरकार की यूपी पुलिस से इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की. दरअसल घटना की सूचना पर यूपी और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची थी. जांच-पड़ताल में मृतकों के आधार कार्ड, बिजली बिल और राशन कार्ड भी उत्तराखंड के पाए गए. जिसके चलते घटनास्थल उत्तराखंड क्षेत्र में होने की बात सामने आई. लेकिन बावजूद इसके पीड़ित परिवार ने मुजफ्फरनगर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय तुरंत घटनास्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पीड़ित परिवार ने उत्तराखंड की घटना होने के बाद भी मुजफ्फरनगर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की. जिसके चलते एसएसपी मुजफ्फरनगर ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. एसएसपी ने डबल मर्डर के खुलासे के लिए चार टीमों का भी गठन किया है.

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया, "22 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गांव दादूपुर में कुछ व्यक्तियों ने फायरिंग की. इस पर तत्काल थाना पुरकाजी पुलिस और सीओ सदर तथा मेरे द्वारा और फील्ड यूनिट मुजफ्फरनगर द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया. तत्काल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया."

आगे उन्‍होंने बताया कि जानकारी में आया है कि आपसी रंजिश के प्रकरण का ये मामला है. जिनका नाम आरोपियों की लिस्‍ट में शामिल है, उनके भाई की हत्या में इस पक्ष के पीड़ित पक्ष के कुछ लोग जमानत पर थे. और बदले की कार्रवाई की नीयत से की गई गई घटना लगती है. जांच में यह सामने आया कि घटनास्थल, घर का कनेक्शन और पीड़ित पक्ष का वोटर आईडी और आधार कार्ड उत्तराखंड का है. और यह दादूपुर गांव बॉर्डर के दोनों तरफ का गांव है. लेकिन अभी के लिए कार्रवाई मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ही की जा रही है. परिजनों के कहने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें:- कौन था गैंगस्टर नसीम दुर्रानी, दाऊद गैंग के डॉन से ली थी छोटा राजन की सुपारी, मर्डर समेत 26 मुकदमों में था वांटेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Double Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com