विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे भीषण सड़क हादसा! पोल से टकराई कार, 6 लोग जिंदा जले

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार पोल से टकराकर आग की चपेट में आई. हादसे में 6 लोगों के जिंदा जलने की खबर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में जिंदा जले कार में सवार सभी लोग.
Photo: Screengrab

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई. टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे से गुजर रही थी. इसी दौरान जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर लगे लाइट पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई.

देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और सभी 6 लोग आग में जिंदा जल गए.

कहां जा रहे थे कार सवार?

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार में मौजूद सभी छह लोगों के शवों को बाहर निकलवाया. इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरियाणा के जींद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र करीब 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान पुख्ता करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रोसेस भी जारी है. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में कार ड्राइवर के अलावा 10 से 12 साल की उम्र का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है.

फिलहाल, पुलिस हादसे के पीछे की वजहों की जांच में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. एक ही कार में सवार छह लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है.

यह भी पढ़ें | गुजरात के मेहसाणा में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत

यह भी पढ़ें | एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी GST अधिकारी की कार, 54.50 लाख रुपये कैश और गहने मिले, दिवाली मनाने जा रहा था परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Muzaffarnagar, Road Accident, UP Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com