विज्ञापन

यूपी में चुनावों से पहले फिर निकला दंगों का जिन्न; लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के खिलाफ पोस्टर वार

राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं पर निशाना साधा गया है. 2027 चुनाव से पहले यह पोस्टर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गए हैं.

यूपी में चुनावों से पहले फिर निकला दंगों का जिन्न; लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के खिलाफ पोस्टर वार
लखनऊ में अखिलेश-आजम के खिलाफ लगे पोस्टर
NDTV
  • 2027 चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर दंगों की एंट्री, पोस्टर राजनीति तेज
  • अखिलेश यादव और आजम खान की तस्वीर वाले पोस्टर से यूपी में नई बहस
  • लखनऊ में 'समस्त अब्दुल समाज' के पोस्टर चर्चा में, सपा पर साधा निशाना
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे एक बार फिर चर्चा में हैं. राजधानी लखनऊ में लगाए गए एक पोस्टर ने इस मुद्दे को नया राजनीतिक रंग दे दिया है. पोस्टर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान की तस्वीर लगाकर लिखा गया है कि ‘मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के नेता नहीं हो सकते.' यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक तिहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने हाल ही में आठ आरोपियों को बरी किया है.

किसने लगाया पोस्टर?

लखनऊ की सड़कों पर लगाए गए पोस्टरों और होर्डिंग्स में अखिलेश यादव और आजम खान की तस्वीर है, जिसके साथ मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र किया गया है. पोस्टर के नीचे "समस्त अब्दुल समाज" लिखा गया है.

इस तरह के पोस्टर लखनऊ में लगाए गए हैं

इस तरह के पोस्टर लखनऊ में लगाए गए हैं
Photo Credit: NDTV

दंगों का भूत आज भी आजम खान के पीछे : संजीव बालियान हमला

इसी बीच भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा उठाते हुए आजम खान को जिम्मेदार ठहराया है. बालियान ने कहा कि दंगों का 'भूत' आज भी आजम खान का पीछा कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की समाजवादी पार्टी सरकार में आजम खान का इतना प्रभाव था कि उनकी बात के आगे किसी की नहीं चलती थी. उन्होंने कहा कि दंगों का असर आज भी कई परिवार झेल रहे हैं और वह ऐसे अनेक पीड़ित परिवारों को जानते हैं जिनकी जिंदगी उस घटना के बाद बदल गई.

दंगों के मामले में आया अदालत का फैसला, SIT ने की थी जांच

मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाल ही में अदालत का फैसला आया है. मुजफ्फरनगर की अदालत ने 2013 के दंगों से जुड़े तिहरे हत्याकांड में आठ आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा और कई गवाह अपने पहले के बयानों से मुकर गए. यह मामला 7 सितंबर 2013 को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरबालियान गांव के तीन लोगों राजवीर, विकास और महेंद्र की हत्या से जुड़ा था. मुजफ्फरनगर दंगों के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले की जांच की थी और 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था. मुकदमे के दौरान दो आरोपियों की मृत्यु हो गई थी, जबकि शेष आठ आरोपियों को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया.

यह भी पढ़ें : गेस्ट हाउस कांड से मुजफ्फरनगर दंगा तक... सपा के स्थापना दिवस पर बीजेपी ने फोड़ा 'सपा के पाप का घड़ा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Azam Khan, Lucknow Poster War, Muzaffarnagar Riots, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com