विज्ञापन

बेटे ने उड़ाया प्लेन और मां बनी यात्री... भावुक वीडियो ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में नीतू भड़ाना अपने बेटे द्वारा उड़ाए जा रहे प्लेन में सफर करती नजर आईं. बेटे को पायलट की सीट पर देखकर मां भावुक हो गईं. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बेटे ने उड़ाया प्लेन और मां बनी यात्री... भावुक वीडियो ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
मां ने पायलट बेटे के साथ किया सफर
सोशल मीडिया

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जीवन में बड़ी सफलता हासिल करे. जब वही सपना अपनी आंखों के सामने सच हो जाता है तो उस खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता. ऐसा ही एक भावुक पल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, एक मां अपने बेटे को प्लेन उड़ाते हुए देख गर्व से भर उठती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

बेटे की उड़ान ने मां को कर दिया भावुक

इंस्टाग्राम पर नीतू भड़ाना नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह बोइंग 777 प्लेन की खिड़की के पास बैठी नजर आ रही हैं और बाहर के खूबसूरत नजारों को देख रही हैं. लेकिन इस सफर को खास बनाने वाली बात यह थी कि जिस प्लेन में वह सफर कर रही थीं, उसका पायलट उनका अपना बेटा था.

सपनों से हकीकत तक का सफर

वीडियो के साथ शेयर किए गए कमेंट में नीतू भड़ाना ने अपने बेटे की सफलता तक के सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनके बेटे ने कड़ी मेहनत की है. जबकि परिवार ने भी कई त्याग और प्रार्थनाएं कीं. उन्होंने कहा कि प्लेन की खिड़की से दुनिया को देखना उस दिन बिल्कुल अलग महसूस हो रहा था, क्योंकि प्लेन की कमान उनके बेटे के हाथों में थी.

युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

नीतू ने अपने संदेश में युवाओं को भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि डर से आगे बढ़कर बड़े सपने देखने चाहिए. अगर इंसान मेहनत, धैर्य और विश्वास बनाए रखे तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई खुशी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मां और बेटे दोनों को बधाई दी. एक यूजर ने लिखा कि यह किसी भी मां के लिए गर्व का सबसे बड़ा पल है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मां की दुआएं ही बच्चों के लिए सबसे मजबूत पंख होती हैं.

लोगों को भावुक कर रही कहानी

यह वीडियो सिर्फ एक पायलट की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि हर उस माता-पिता की भावना को दर्शाता है जो अपने बच्चों को सफल होते देख गर्व महसूस करते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: जापान में खोया बटुआ 15 मिनट में मिला वापस, ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

यह भी पढ़ें: कौन हैं रचना गुर्जर? सोशल मीडिया पर सोना दिखाना पड़ा भारी, अब लोग कर रहे ट्रोल

यह भी पढ़ें: 100 रुपये के लालच में लाखों का नुकसान, दिल्ली में हो रहा नया स्कैम, गाड़ी चलाने वाले जान लें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com