विज्ञापन

जापान में खोया बटुआ 15 मिनट में मिला वापस, ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

अगर आपका वॉलेट कहीं खो जाए, जिसमें जरूरी कार्ड, डॉक्यूमेंट्स और कैश भी हो, तो शायद सबसे पहले घबराहट होगी और फिर वॉलेट के वापस मिलने की उम्मीद भी कम ही रहेगी. हालांकि, मशहूर भारतीय यूट्यूबर मुंबाइकर निखिल के साथ जापान में कुछ ऐसा हुआ कि लोग वहां के लोगों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

जापान में खोया बटुआ 15 मिनट में मिला वापस, ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल
जापानी लोगों की ईमानदारी बनी मिसाल

दुनिया भर में जापान अपनी साफ-सफाई, अनुशासन और ईमानदार लोगों के लिए जाना जाता है. अब इसी ईमानदारी का एक और शानदार उदाहरण सामने आया है. मशहूर भारतीय यूट्यूबर मुंबाइकर  निखिल ने जापान यात्रा के दौरान अपने साथ हुई एक घटना शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोर रही है. आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में-

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, निखिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि जापान में एक जगह से निकलने के कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका वॉलेट कहीं खो गया है. वॉलेट में जरूरी कार्ड, डॉक्यूमेंट्स और कैश भी था. ऐसे में उनका घबराना स्वाभाविक था. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद जो हुआ, उसने उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया.

वीडियो में निखिल बताते हैं, कुछ ही मिनटों में उनके पास पुलिस का फोन आया और उन्हें बताया गया कि किसी व्यक्ति ने उनका वॉलेट पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया है. इतना ही नहीं, जब उन्होंने चेक किया, तो वॉलेट में कार्ड, डॉक्यूमेंट्स और सारा कैश बिल्कुल सुरक्षित था. कोई भी सामान गायब या कम नहीं था. इस अनुभव के बाद निखिल ने जापान की पुलिस व्यवस्था और वहां के लोगों की ईमानदारी की खुलकर तारीफ की है.

लोगों ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

इधर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी अपना अनुभव शेयर किया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मैं 2024 में जापान गया था. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था. मेरा वॉलेट 30 मिनट के अंदर वापस मिल गया था. वहां के लोग सच में बेहद ईमानदार हैं.'

एक अन्य यूजर ने बताया, 'मैं भी जापान ट्रैवल करने गया था, वहां सियोल में मेरा ट्रैवल बैग किसी दूसरे बैग से बदल गया था. लेकिन मुझे मेरा बैग 15 मिनट के अंदर वापस मिल गया था.'

वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'किसी देश को रहने के लिए बेहतर बनाने में सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि लोगों की सोच और जिम्मेदारी भी अहम भूमिका निभाती है. हर बात के लिए सरकार को दोष देना सही नहीं है.'

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- कौन हैं रचना गुर्जर? सोशल मीडिया पर सोना दिखाना पड़ा भारी, अब लोग कर रहे ट्रोल

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com