विज्ञापन

दुबई में रहती हैं 23 साल की अकाउंटेंट, बताया हर महीने कितना होता है खर्च, बजट जानकर लोग हुए हैरान

दुबई में रहने वाली 23 साल की अकाउंटेंट सूर्या गायत्री ने बताया कि कंपनी से उनको घर मिला हुआ है. उसके बाद भी उनका महीने का खर्च करीब 1,100 दिरहम है. उन्होंने राशन, इंटरनेट, ट्रैवल और शॉपिंग का पूरा बजट शेयर किया.

दुबई में रहती हैं 23 साल की अकाउंटेंट, बताया हर महीने कितना होता है खर्च, बजट जानकर लोग हुए हैरान
सूर्या गायत्री वीडिया जारी कर बताया दुबई में रहने पर कितना खर्च होता है पैसा
सोशल मीडिया

दुबई भी सबसे महंगे देशों में से एक है, खासकर रहने और घर के खर्च को लेकर. लेकिन 23 साल की एक अकाउंटेंट ने सोशल मीडिया पर अपना मंथली बजट शेयर कर बताया कि वह दुबई में हर महीने कितना खर्च करती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके खर्चों का कंपेयर अपने बजट से कर रहे हैं.

कंपनी देती है रहने की सुविधा

इंस्टाग्राम पर सूर्या गायत्री नाम की युवती ने बताया कि उनके महीने के बजट में घर का किराया शामिल नहीं है. इसकी वजह यह है कि उनकी कंपनी उन्हें रहने की सुविधा देती है. उन्होंने कहा कि दुबई में किराया आमतौर पर सबसे बड़ा खर्च होता है, लेकिन कंपनी द्वारा घर मिलने से उन्हें काफी रिलीफ मिलता है.

हर हफ्ते खरीदती हैं राशन

सूर्या ने बताया कि वह ऐसे इलाके में रहती हैं जहां आसपास ज्यादा रेस्टोरेंट नहीं हैं. इसलिए वह ज्यादातर खाना खुद बनाती हैं. राशन पर उनका हर सप्ताह करीब 100 दिरहम खर्च होता है. इस तरह महीने भर में उनका ग्रोसरी एक्सपेंस लगभग 500 दिरहम तक पहुंच जाता है.

इंटरनेट और यात्रा का क्या है खर्च

उन्होंने बताया कि घर में निजी वाई-फाई कनेक्शन है, जिसके लिए हर महीने करीब 200 दिरहम का पेमेंट करना पड़ता है. वहीं यात्रा का खर्च काफी कम है क्योंकि उनका घर और ऑफिस एक ही बिल्डिंग में है. वह हर महीने अपनी नोल कार्ड में लगभग 70 दिरहम रिचार्ज कराती हैं. कभी-कभी टैक्सी का यूज करने पर कुल खर्च 100 से 110 दिरहम तक पहुंच जाता है.

घूमने-फिरने और शॉपिंग पर भी होता है खर्च

सूर्या ने बताया कि बाहर खाना खाने के लिए करीब 100 दिरहम खर्च करती हैं. वहीं शॉपिंग के लिए उनका कोई तय बजट नहीं है, लेकिन वह आमतौर पर 100 से 150 दिरहम के बीच खर्च रखने की कोशिश करती हैं.

कुल कितना है महीने का खर्च?

पानी और डिलीवरी जैसी अन्य जरूरतों पर लगभग 50 दिरहम खर्च होते हैं. सभी खर्चों को जोड़ने के बाद सूर्या ने बताया कि उनका कुल महीने का खर्च करीब 1,100 दिरहम आता है. उन्होंने कहा कि यह उनकी पर्सनल लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है और हर व्यक्ति का बजट उसकी जरूरतों और आदतों के अनुसार अलग हो सकता है.

सोशल मीडिया पर मिली खूब प्रतिक्रिया

सूर्या गायत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने उनके बजट की सराहना की. इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने दुबई में कम खर्च में रहने के उनके तरीके को इंस्पिरेशन बताया.

यह भी पढ़ें: जापान में खोया बटुआ 15 मिनट में मिला वापस, ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

यह भी पढ़ें: कौन हैं रचना गुर्जर? सोशल मीडिया पर सोना दिखाना पड़ा भारी, अब लोग कर रहे ट्रोल

यह भी पढ़ें: 100 रुपये के लालच में लाखों का नुकसान, दिल्ली में हो रहा नया स्कैम, गाड़ी चलाने वाले जान लें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com