कार उठाने से लेकर चट्टान से कूदने तक- बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए मां किसी भी हद तक जा सकती है. इंटरनेट पर कई वीडियो भी इस बात को साबित कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर अब, एक माँ का अपने बच्चे को ट्रक की चपेट में आने से बचाने का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर फिर से सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है.
यह घटना, जो 2019 में वियतनाम में हुई थी, उसको क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने ट्विटर पर शेयर किया था. वीडियो में महिला और उसके बेटे को हाईवे के बीच में बाइक से टक्कर लगते हुए दिखाया गया है. हालांकि, मां तेजी से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से पहले ही लड़के को खींच लेती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Mother of the year https://t.co/qIZlz1PYEZ
— Jofra Archer (@JofraArcher) April 25, 2022
इस खतरनाक वीडियो को देखकर लोग सहम गए हैं. क्लिप को 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है. लोग यह पूछना बंद नहीं कर रहे कि क्या यह चमत्कार था. महिला की त्वरित सजगता से कई लोग हैरान हो गए.
यूपी के मंदिरों-मस्जिदों से उतारे जा रहे लाउडस्पीकर, पुलिस ने कार्रवाई को दी रफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं