विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2022

स्टेज पर घोड़े की तरह दौड़ने लगा शख्स, फिर जिमी जिमी गाने पर लगा झूमने, लोग बोले- डांस है या मौत का कुआं...

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कोट पैंट पहने बड़ी तेजी से बप्पी लहरी के पॉप्युलर सॉन्ग जिमी जिमी पर दौड़कर दौड़कर चक्कर लगा रहा है.

स्टेज पर घोड़े की तरह दौड़ने लगा शख्स, फिर जिमी जिमी गाने पर लगा झूमने, लोग बोले- डांस है या मौत का कुआं...
स्टेज पर घोड़े की तरह दौड़ने लगा शख्स, फिर जिमी जिमी गाने पर लगा झूमने

शादी हो या पार्टी, डांस के बिना हर सेलिब्रेशन अधूरा सा लगता है. सोशल मीडिया पर तो इन दिनों डांस वीडियो की भरमार है. आए दिन तमाम मजेदार डांस वीडियो (Funny Dance Video) वायरल होते रहते हैं. जिनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जिनकी तारीफ करते लोग थकते नहीं और कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते. ऐसा ही एक मजेदार डांस वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इस डांस को खूब एन्जॉय करेंगे.

देखें Video:

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में बहुत से मेहमान आए हैं और सभी स्टेज के सामने लगी कुर्सियों पर बैठे हैं. वहीं पास ही स फ्लोर बना है जहां एक शख्स कोट पैंट पहने बड़ी तेजी से बप्पी लहरी के पॉप्युलर सॉन्ग जिमी जिमी पर दौड़कर दौड़कर चक्कर लगा रहा है. आसपास कुछ लोग खड़े हैं, जो शख्स के इस चक्कर लगाने वाले डांस पर तालियां भी बजा रहे हैं. चक्कर लगाते लगाते शख्स बीच में आ जाता है और फिर बड़े एनर्जेटिक अंदाज़ में डांस करने लग जाता है. शख्स का डांस काफी शानदार है और वो एक-एक स्टेप को बखूबू करने की कोशिश कर रहा है. लोग बी उसके डांस को देखकर काफी खुश हो रहे हैं. शख्स डांस करने में इतना खो गया है कि जैसे वो ये भूल गया है कि उसके आसपास के लोग उसे देख भी रहे हैं.

ये डांस वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो को फेसबुक पर Rohit Vishwas नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- ये डांस कम मौत का कुआं ज्यादा लग रहा है. दूसरे ने तारीफ करते हुए लिखा- इस शख्स ने तो मिथुन को भी फेल कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Started Running Like A Horse On Stage, Man Funny Dance In Wedding, Man Funny Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com