दिल्ली मेट्रो अब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हर रोज़ लोग अपना कोई न कोई टैलेंट दिखाते नज़र आते हैं. वैसे तो अबतक दिल्ली मेट्रो में पैसेंजर्स की लड़ाई के ही वीडियो देखने को मिलते थे, लेकिन अब कभी किसी का सिंगिंग वीडियो सामने आता है तो कभी कोई अपना डांस टैलेंट दिखाता है. इसी लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल हो गया है, जिसमें एक यात्री की हरकतों को मेट्रो में बैठे सभी यात्रियों ने खूब एन्जॉय भी किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स कान में हेडफोन लगाकर अजीबोगरीब डांस कर रहा है. जिसे देख बाकी यात्री अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने कान में हेडफोन लगाए मेट्रो के दरवाजे पर खड़ा है. उसने पीछे बैगपैक भी टांग रखा है और मस्ती कर रहा है. शख्स एक गाना गुनगुना रहा है और उसी पर डांस करता दिख रहा है. इस शख्स की हरकतों को देखकर साफ पता रहा है कि वह काफी मस्ती के मूड में है. बीच-बीच में वह ऐसे झूम रहा है मानो किसी स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है. शख्स की ऐसी हरकत देख बाकी पैसेंजर्स हैरान रह जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लग जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
You don't need any subscription to binge watch in Delhi Metro
byu/devil_sees indelhi
33 सेकंड के इस वीडियो को रेडिट पर पोस्ट किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ मज़ेदार कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो में अब बिंज वॉच करने के लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं हैं.'
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट करने शुरु कर दिए. एक यूजर ने लिखा- इन्हें कुछ भी कहो, लेकिन ऐसे लोग मूड फ्रेश कर देते हैं. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है. तीसरे यूजर ने लिखा- मैं लगभग हर दिन मेट्रो में ड्रामा देखता हूं. ये इतना दिलचस्प होता है कि मुझे अपना फोन दूर रखने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं