विज्ञापन

सवारी ने गलती से ट्रांसफर कर दिए 10 हजार रु, Uber ड्राइवर ने रात में ही फिर जो किया, शायद ही कोई ये करेगा!

ओडिशा के एक टेक प्रोफेशनल ने गलती से 10,000 रु Uber ड्राइवर को ट्रांसफर कर दिए, लेकिन ड्राइवर ने ईमानदारी दिखाते हुए खुद उनके घर पहुंचकर पूरी रकम वापस कर दी. यह दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सवारी ने गलती से ट्रांसफर कर दिए 10 हजार रु, Uber ड्राइवर ने रात में ही फिर जो किया, शायद ही कोई ये करेगा!
डिजिटल गलती, लेकिन दिल से ईमानदारी… Uber ड्राइवर की कहानी हो रही वायरल

आज के डिजिटल दौर में जहां ऑनलाइन पेमेंट को लेकर लोगों में डर बना रहता है, वहीं एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने लोगों का भरोसा फिर से जगा दिया है. ओडिशा के एक टेक प्रोफेशनल ने गलती से 10,000 रु एक Uber ड्राइवर को ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल बन गया.

कैसे हुई 10,000 रु की गलती?

ओडिशा के रहने वाले देबाशीष त्रिपाठी ने एक कैब राइड पूरी करने के बाद गलती से 10,000 रु ड्राइवर को गूगल पे के जरिए भेज दिए. दरअसल, उन्हें यह पैसा किसी बिजनेस कॉन्टैक्ट को भेजना था, जिसका नाम ड्राइवर से मिलता-जुलता था. जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने ऐप के जरिए ड्राइवर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. धीरे-धीरे उन्हें लगा कि शायद अब यह पैसा वापस नहीं मिलेगा.

रात में ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा…

घंटों तक कोई खबर नहीं मिलने के बाद रात करीब 9:30 बजे अचानक उनके अपार्टमेंट की सिक्योरिटी से कॉल आया. सिक्योरिटी ने बताया कि Uber ड्राइवर उनसे मिलने आया है. ड्राइवर, जिसका नाम श्रीकांत बताया गया, खुद उनकी लोकेशन ढूंढकर उनके घर पहुंचा था ताकि वह पूरे 10,000 रु वापस कर सके. देबाशीष त्रिपाठी ने एक्स पर लिखा- ड्राइवर खुद मुझे ढूंढते हुए वापस आया और हर एक पैसा लौटा दिया. उसने ईमानदारी के लिए इनाम लेने से भी मना कर दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने ड्राइवर की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने इसे आज के समय में दुर्लभ ईमानदारी बताया. कुछ लोगों ने अपने साथ हुए ऐसे ही अनुभव भी शेयर किए. वहीं, कई लोगों ने कहा कि ऐसी कहानियां इंसानियत पर भरोसा बढ़ाती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: चेंज नहीं था तो शादी वाले घर में Blinkit डिलीवरी बॉय को ऐसे किया पेमेंट, Video देख हंसी नहीं रुकेगी!

क्या सच में भूत होते हैं? वैज्ञानिकों ने बताया क्यों पुरानी इमारतों में लगता है डर, वजह हैरान कर देगी

केरल की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी टूरिस्ट, 14 दिनों के अनुभव को बताया ‘ज़िंदगी का सबसे खास सफर' -देखें Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com