विज्ञापन

रोज 25 KM पैदल चलकर बेची चाय, पैरों में पड़े छाले... बेटे ने पिता के लिए खरीदी नई बाइक

उत्तर प्रदेश के एक युवक ने नवी मुंबई में चाय बेचकर 1.05 लाख बचाए. इस पैसे से उसने अपने पिता के लिए नई बाइक खरीदी, जिसकी कहानी लोगों को भावुक कर रही है.

रोज 25 KM पैदल चलकर बेची चाय, पैरों में पड़े छाले... बेटे ने पिता के लिए खरीदी नई बाइक
चाय बेचकर बेटे ने पिता के लिए खरीदी नई बाइक

Viral Video: यूपी में फतेहपुर के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने चाय बेचकर 1 लाख रुपये इकट्ठा किए. उसने इन रुपयों से घर पर पिता के लिए नई बाइक खरीदी. ताकि उसके पिता बाइक से चल सकें. युवक के घर की हालत ऐसी थी कि एक समय परिवार के लिए 2 वक्त का खाना मिलना मुश्किल था. अब वह मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह पैदल चलकर चाय बेचता है. उसकी एक चाय की कीमत 10 रुपये है. अब उसकी यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

15 किमी दूर तक जाता चाय बेचने

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बताया कि वह यूपी के फतेहपुर में एक छोटे से किसान परिवार का बेटा है. वह मुंबई में रहता है और करीब 15 किमी दूर तक पैदल चलते हुए चाय बेचता है. उसने बताया कि हाल ही में एक नई बाइक खरीदी है, जो गांव में रह रहे उसके पिता और भाई के लिए है.

ये 1 लाख रुपये उसने 6 महीने कमाए. Humans of Bombay की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, 24 वर्षीय युवक का कहना है कि बचपन में उसके घर की आर्थिक हालत सही नहीं थी. एक समय ऐसा था कि आधा किलो चावल में हफ्ते गुजारने पड़ते थे. वह सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की. इसके बाद वह कमाने के लिए घर से बाहर चला गया.

युवक ने कहा कि हरियाणा में उसने ईंट-भट्टों पर काम किया. इसके अलावा वह नवी मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी और दवाई पैक करने का भी काम किया है. उसे जो कुछ भी काम मिला, उसे किया और परिवार पालता रहा. इसके बाद उसने एक चाय की दुकान पर काम करना शुरू किया और फिर फरवरी 2025 में खुद की चाय की दुकान खोल ली. 

सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक चलता

उसने अपनी चाय की दुकान नवी मुंबई के तालोजा में खोली. हालांकि, अब वह एक जगह चाय बनाकर थर्मस में भरता है. इसके बाद सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पैदल चलते हुए चाय बेचता है. युवक का इंस्टाग्राम पर कुल्लू बघेल नाम से अकाउंट भी है, जिस पर कई सारी पोस्ट है. उसका कहना है कि वह दिनभर में करीब 25-30 किमी पैदल चलता है. इस दौरान कभी-कभी उसके पैरों में छाले भी पड़ जाते हैं. 

वह दफ्तरों, फैक्ट्रियों और डिलीवरी हब में भी चाय बेचने जाता है. दिनभर में खाने-पीने और किराए का खर्च निकालने के बाद वह करीब 1000 रुपये बचा लेता है. उसने बताया कि उसके पिता ने नई 'हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो' बाइक खरीदी है. बाइक खरीदने पर गांव में लड्डू भी बांटे. 

यह भी पढ़ें | गुरुग्राम के ट्रैफिक सिग्नल पर शख्स के साथ हुआ अजीब वाकया, 100 रुपये न देने पर बीच सड़क बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Success Story, Viral Success Story India, Tea Seller, Tea Seller Business Model, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com