विज्ञापन

केरल की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी टूरिस्ट, 14 दिनों के अनुभव को बताया ‘ज़िंदगी का सबसे खास सफर’ -देखें Video

विदेशी मां-बेटे का केरल ट्रिप वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने 14 दिनों के अपने अनुभव को ‘बेहद खास’ बताया. मंदिर उत्सव से लेकर कोच्चि और ईको-विलेज तक, केरल की खूबसूरती, संस्कृति और लोगों की सादगी ने उनका दिल जीत लिया.

केरल की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी टूरिस्ट, 14 दिनों के अनुभव को बताया ‘ज़िंदगी का सबसे खास सफर’ -देखें Video
विदेशी मां-बेटे का केरल ट्रिप वायरल, बताया 14 दिनों का ऐसा अनुभव

भारत की खूबसूरती और संस्कृति एक बार देखने वाला कभी भूल नहीं पाता. ऐसा ही कुछ हुआ एक विदेशी मां और उनके बेटे के साथ, जिन्होंने केरल में 14 दिन बिताए और इस सफर को ‘ज़िंदगी का सबसे खास अनुभव' बताया. उनका यह अनुभव अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी केरल की तारीफ करते नहीं थक रहे.

विदेश से आई एक मां-बेटे की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एम्मा जड और उनके बेटे थॉमस जड ने केरल में बिताए अपने 14 दिनों के सफर का एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

वीडियो में एम्मा ने अपने अनुभव को ट्रूली एक्स्ट्राऑर्डिनरी यानी बेहद खास बताया. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत एक पारंपरिक मंदिर उत्सव से की, जहां का माहौल उन्हें बेहद शांत लेकिन शक्तिशाली लगा. संगीत, धार्मिक रस्में और सजे-धजे हाथियों ने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी. एम्मा ने कहा, कि वहां के लोग बेहद खूबसूरती से पारंपरिक कपड़ों में सजे थे और हर चीज का एक खास मतलब महसूस होता था.

देखें Video:

इसके बाद उन्होंने कोच्चि का दौरा किया, जहां ब्रंटन बोटयार्ड नाम के एक हेरिटेज होटल में ठहरीं. यहां से उन्होंने समुद्र में चलती नावों, जहाजों और मछली पकड़ने वाली बोट्स को देखा. एम्मा के अनुसार, यह नजारा इतना जीवंत था कि उन्हें लगा जैसे वो खुद उस दुनिया का हिस्सा बन गई हैं.

अपने सफर के दौरान एम्मा एक पारंपरिक ईको-विलेज भी गईं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को काम करते देखा और पीढ़ियों से चली आ रही कला और परंपराओं को करीब से समझा. एम्मा ने कहा, केरल में हर कोना एक कहानी कहता है. यह सफर सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि महसूस करने का अनुभव है और केरल आपको हमेशा याद रहता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट्स में केरल की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, केरल आने के लिए धन्यवाद, यहां के लोग भले साधारण हों, लेकिन दिल से बहुत सच्चे और गर्मजोशी से भरे हैं. दूसरे यूजर ने कहा, यह वीडियो किसी BBC डॉक्यूमेंट्री जैसा लग रहा है, बहुत खूबसूरती से बताया गया है. एक अन्य यूजर ने अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए लिखा, मैं 15 साल पहले केरल गया था, वहां का खाना और माहौल आज भी याद है, खासकर केले के पत्ते में परोसी गई मछली.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: क्या सच में भूत होते हैं? वैज्ञानिकों ने बताया क्यों पुरानी इमारतों में लगता है डर, वजह हैरान कर देगी

बारिश में दिखी इंसानियत! भीग रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने किया ऐसा काम, कहानी से सबको मिल रही सीख

बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Travel Viral Video, Foreign Tourists In Kerala, Kerala Tourism Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com