इस दुनिया में इश्क से ज्यादा खूबसूरत कुछ और नहीं हो सकता है. यही वजह है कि इश्क (Love) के बारे में ऐसे ढेरों किस्से कहानियां लिखी गई है, जिन्हें सुन हर कोई अलग सा सकून महसूस करता है. इश्क में डूबे लोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए अक्सर ऐसे तरीके आजमाते हैं, जो उन्हें और उनके पार्टनर को हमेशा याद रहें. यूं तो किसी आशिक के लिए इश्क का इजहार करने से बड़ा कुछ और नहीं हो सकता है. मगर ये खुशी तब और दोगुनी हो जाती है जब उसमें इंसान का सबसे वफादार पालतू जानवर (Pet Animal) भी शामिल हो जाए.
इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद ही प्यारा वाकया सुर्खियां बटोर रहा है. इस वाकये का एक ऐसा ही दिल खुश कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक इंसान अपनी प्रेमिका (Lover) को शादी के लिए प्रपोज करता नजर आ रहा है. यूं तो ये लम्हा ही अपने आप में सबसे स्पेशल है मगर ये पल इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि अपने मालिक की खुशी में सोनी (Sony) नाम का एक प्यारा गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता भी शामिल हो जाता है. रिट्रीवर कुत्ता भी अपने मालिक के साथ अपनी भावना और उत्साह को व्यक्त कर कर रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखिए वीडियो-
ये भी पढ़ें: भारतीय शख्स ने विदेश में 1,000 रुपये खर्च कर खाए छोले-भटूरे, स्वाद ऐसा कि चिढ़ गए लोग
इस वीडियो (Video) में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड और अपने पालतू कुत्ते को लेकर कहीं बाहर समुद्र किनारे पर गया है. यहां शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाले लम्हें को अपने कैमरे में कैद कर रहा है. गर्लफ्रेंड को लगता है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड कैमरे में टाइमर सेट कर सेल्फी ले रहा है, इसलिए वो सेल्फी वाले पोज में खड़ी हो जाती है और उस फ्रेम में कुत्ता भी उनके साथ बैठ जाता है. इस दौरान शख्स घुटने के बल बैठ अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज कर रिंग पहनाता है. ये देख गर्लफ्रेंड खुशी से चहक उठी है, तो वहीं कुत्ता भी झूम उठता है और फिर खुशी में दौड़ लगाने लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं