Viral News: कंटेंट क्रिएशन करियर ऑप्शन के तौर पर बीते कुछ दिनों काफी उभरा है. कई लोग तो अपनी अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन में उतर रहे हैं. IIT से पढ़ाई के बाद गूगल और Accenture जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप व काम करने वाली एक युवती ने अपनी करियर जर्नी पर बात की है. वह फिलहाल कंटेंट क्रिएशन का काम कर रही है. IITian लड़की ने पिछले 10 सालों में अलग-अलग कंपनी व उनके कामों को रैंक किया है, जिसमें बताया कि किस काम में उसे सबसे ज्यादा सीखने का मौका मिला और कौन सा काम उसके लिए सबसे अच्छा रहा है.
IIT पटना से ली बैचलर की डिग्री
मूल से वाराणसी की रहने वाली सृष्टि श्रेया सिंह का इंस्टाग्राम पर iitiimunfiltered यूजर आईडी से अकाउंट है. सृष्टि ने IIT पटना से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री ली और XLRI जमशेदपुर से MBA किया. इसके बाद सृष्टि ने अलग-अलग कंपनी में 10 सालों तक काम किया है. अभी वह कंटेंट क्रिएशन का काम कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर सृष्टि के 13 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं, जबकि उनके IIT-IIM Unfiltered यूट्यूब चैनल पर 1 लाख 46 हजार सब्सक्राइबर हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सृष्टि ने एक्सेंचर स्ट्रैटेजी में कंज्यूमर गुड्स एंड सर्विसेज टीम में स्ट्रैटेजी एनालिस्ट के रूप में काम किया. इससे पहले वह पी एंड जी (सेल्स) में थी. सृष्टि ने अभी हाल ही में अपना इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बीते 10 सालों में अपने अलग-अलग कामों रैंक किया है. वह वीडियो में बताती हैं, सबसे पहले 19 साल की उम्र में मैंने Google में internship की थी. मेरी Machine Learning की internship थी. बहुत कुछ सीखने को मिला. मेरे resume पर Google का नाम चढ़ने से मुझे आगे बहुत सारी opportunities भी मिली. इसलिए मैं इसको S Tier में रखूंगी.
पढ़ाई के दौरान किया पार्ट टाइम काम
उसके बाद सृष्टि ने बहुत सारे well funded startups जैसे कि Right Sonic, Invoid, Super Gaming में काम किया था. ये सृष्टि की पार्ट टाइम जॉब थी. इन जगहों पर उन्होंने IIT पटना में और फिर XLRI जमशेदपुर में पढ़ाई के दौरान काम किया. वह कॉलेज खत्म होने के बाद रात में काम करती थीं. जिससे काफी पैसे मिल जाते थे जिस वजह से उन्हें घर से पैसे नहीं लेने पड़ते थे. सृष्टि ने वीडियो में बताया कि हालांकि सीखने के लिए बहुत ज्यादा नहीं होता था, क्योंकि छोटे मोटे काम ही करती थी जैसे कि onboarding design कर दी. उन्होंने इनके product analytics को design कर दिया. साथ ही Email campaigns और content create कर दिया. इन सारे कामों को वह B tier के अंदर में रखूंती हैं.
Colgate Palmolive की इंटर्नशिप को बताया घटिया
B tier में रखने के बावजूद सृष्टि ने कहा कि हालांकि मुझे लगता है कि अगर मैं इनको फुलटाइम जॉइन करतीं तो यहां पर ग्रोथ के और भी मौके हो सकते थे. सृष्टि ने आगे बताया कि उसके बाद वह MBA करने गई और फिर मेरी Colgate Palmolive के अंदर में internship लगी थी. जिसको उन्होंने D tier में जगह दी, वह उसे बहुत ही घटिया internship बताती हैं. सृष्टि के अनुसार, उन्हें कुछ भी नहीं समझाया गया था. 2 महीने में कुछ भी नहीं सीखने के लिए मिला. उसके बाद सृष्टि की Procter and Gamble में पहली नौकरी लगी, जिसमें वह sales and marketing में काम कर रही थीं. इससे उनका resume काफी मजबूत हुआ. वहां पर मैनेजर से भी काफी कुछ सीखने को मिला.
यह भी पढ़ें | इंटरव्यू में पूछा- रिज्यूमे में सारी स्किल्स क्यों नहीं लिखीं? युवक के जवाब पर मिल गई नौकरी
कंटेंट क्रिएशन को कहां रखा?
सृष्टि ने आगे वीडियो में कहा कि MBA में 30 लाख रुपये खर्च करने के बाद यह नौकरी मिली थी. उस नौकरी में इनहैंड सैलरी 1 लाख 30 हजार रुपये ही महीने की थी. इसलिए उसको A tier में रखा है. S tier में इसको सिर्फ पैसे की वजह से ही नहीं रखा है. उसके बाद सृष्टि ने Accenture Strategy में काम किया. वह कहती हैं कि इससे घटिया नौकरी हो ही नहीं सकती है. मुझे सीखने के लिए कुछ भी नहीं मिला. पैसा ठीकठाक था, लेकिन दिमाग खाली हो चुका था. बस AI की मदद से आप PPTs बनाओ और customers को scam करो. यही होता था. सृष्टि ने Accenture Strategy की नौकरी को D tier में रखा.
इसके बाद वह अमेरिका चली गईं, जहां पर well funded startup में growth and marketing में आ गई, जिसे सृष्टि ने A tier में जगह दी है. अंत में वह कहती हैं कि अभी मैं कंटेंट क्रिएशन का भी काम करती है. यहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है. लोगों से कनेक्ट करने के लिए मिलता है. मेरी क्रिएटिविटी इंक्रीज होती है. सेल्फ ऑनरशिप रहती है, इसलिए कंटेंट क्रिएशन को S टियर में रखूंगी.
यह भी पढ़ें | IPS भास्वता सैकिया की बहन बोलीं-भाई तो UN प्रेसिडेंट बनना चाहता था, आज पहन ली वर्दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं