सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ लोगों का दिल छू जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटी अपने पिता के रिटायर होने पर शानदार फेयरवेल स्पीच देते हुए नजर आ रही है. ये वीडियो इंडिगो फ्लाइट की है जहां पायलट कैप्टन संदीप पुरी ने अपनी आखिरी उड़ान भरी. इस पल को और भी खास बना दिया उनकी बेटी आस्था पुरी ने, जो उसी फ्लाइट में उनकी को-पायलट थीं.
बेटी ने दी फेयरवेल स्पीच
अपने पिता की 46 साल की सर्विस को ट्रिब्यूट देते हुए आस्था पुरी ने एक इमोशल कविता सुनाई. यह पिता-बेटी के रिश्ते का बेहद खास और दिल छू लेने वाला पल था. आस्था ने कहा 'अब आसमान की ऊंचाई का कोई सीमा होती नहीं, तो एक नीली वर्दी छोड़ अपनाई दूसरी नीली वर्दी...आज दिल्ली से देवगढ़ का सफर होगा यादगार क्योंकि आज का आखिरी दिन है यहां. मन है भारी, आंखें नम, मेरे पिता के हर संघर्ष को करती हूं सलाम, तो जोरदार तालियों से स्वागत करिए भारतीय वायु सेना की शान, इंडिगो की जान 46 साल इस आसमान में राज करने की है पहचान, कैप्टन संदीप पुरी आप सभी के मुख्य विमान कप्तान'.
कैप्टन ने कही ये बात
बेटी की फेयरवेल स्पीच के बाद कैप्टन संदीप पुरी सामने आते हैं और विमान में बैठे यात्रियों का स्वागत करते हैं. इस दौरान सभी पैसेंजर्स ताली बजाकर उनका अभिवादन किया. कैप्टन कहते हैं 'आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है. मेरे सभी अपने लोग यहां मौजूद हैं. मेरी पत्नी यहां बैठी हैं. मेरा बेटा सौरभ पुरी भी मेरे साथ इस उड़ान में है और आस्था भी यहां है.' उन्होंने अपने परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके इस खास पल में सभी का साथ होना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है.
आप भी देखिए ये वीडियो
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @mypalatte_studio नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसपर अभी तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'सो स्वीट', दूसरे यूजर ने लिखा 'प्राउड मूमेंट', एक अन्य यूजर ने लिखा 'लीजेंड नेवर रिटायर'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे छोटा डाइविंग सूट, कॉकरोच को पहनाकर इंसानों का रेस्क्यू करेंगे साइंटिस्ट
यह भी पढ़ें: लड़की के पिता ने होने वाले दामाद से मांगा 'ब्राइड प्राइस', कहा- शादी करनी है तो पहले 11 लाख लाओ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं