विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका को पटकते ही टीम गिल होगी WTC प्वाइंट्स टेबल में मजबूत, जानें क्या होंगे 3 बड़े फायदे

India vs Sri Lanka: गॉल की जीत भारत को वह जरूरी फायदा देगी, जिस पर गंभीर एंड कंपनी गिद्ध सी नजर गड़ाए हुए है. और जीत के बाद यह टीम इंडिया यहां से कुछ भी कर सकती है

IND vs SL: श्रीलंका को पटकते ही टीम गिल होगी WTC प्वाइंट्स टेबल में मजबूत, जानें क्या होंगे 3 बड़े फायदे
SL vs IND: गॉल टेस्ट पर करोड़ों भारतीय फैंस की नजर है

India in WTC Table: श्रीलंका टीम को गॉल टेस्ट जीतने के लिए भारत (Ind vs SL) ने मंगलवार को 372 रनों का टारगेट दिया था. और आखिरी दिन आज उसे 288 रन बनाने हैं, जबकि 6 विकेट उसके हाथ में हैं. साफ है कि श्रीलंका के लिए हार टालना एवरेस्ट चढ़ने जैसा है. और रविवार को जडेजा के एक विकेट से चूकने (नो-बॉल) के बावजूद गॉल में जीत भारत के कब्जे में दिखाई पड़ रही है. भारत के लिए गॉल की जीत WTC Final की राह के आसार को काफी बल प्रदान करेगी और टेबल में भारत को इस जीत का काफी फायदा होगा. चलिए डिटेल से बारी-बारी से जानिए 

1. शीर्ष 4 के नजदीक पहुंचेगा भारत

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया (77.77%), न्यूजीलैंड (72.22), दक्षिण अफ्रीका (75.00 %) और बांग्लादेश (66.67 %) शीर्ष चार स्थानों पर काबिज हैं. और अगर भारत जीतता है, तो  वह टॉप-4 टीमों के नजदीक पहुंच जाएगा. उसके और बांग्लादेश के बीच दूरी खासी कम हो जाएगी. हालांकि, भारत की रैंकिंग नंबर- 5 ही बनी रहेगी, लेकिन नंबर-4 के नजदीक पहुंचने के सात ही उसे WTC Final की मंजिल के लिए जबर्दस्त कॉन्फिडेंस मिलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. प्वाइंट्स जीत प्रतिशत 50 के पार पहुंचेगा

फिलहाल WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत का जीत प्रतिशत 46.67 है. टीम इंडिया अभी तक के सफर में 10 मैचों में 4 जीत, 2 ड्रा और 4 हार के से 52 प्वाइंट्स बटोर कर पांचवें नंबर पर है. और गॉल में जीत के साथ ही भारत को काफी फायदा जीत प्रतिशत के रूप में मिलेगा. जीत उसके प्वाइंट्स की संख्या को 64 कर  देगी, तो प्वाइंट्स प्रतिशत बढ़कर 53.33 हो जाएगा, जो फिलहाल 48.15 है. हार श्रीलंका के जीत प्रतिशत (41.67) को घटाकर 33.33 कर देगी. 

3. क्लीन स्वीप (2-0) की उम्मीद, मनोवैज्ञानिक लाभ

गॉल की जीत दो मैचों की इस सीरीज में टीम गिल को श्रीलंका के सफाए का भरोसा देगी. और भारत मनोवैज्ञानिक लिहाज से बहुत ही आगे होगा. अगर भारत दूसरा टेस्ट मैच जीतता है, तो उसका PCT उछलकर 58.33 प्रतिशत हो जाएगा. और यह प्रतिशत उसे आगे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजलीलैंड जैसी सीरीज में लड़ाई के लिए मनोवैज्ञानिक मजबूती प्रदान करेगा. WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी टीम को आमतौर पर 60% से 65% से अधिक PCT की आवश्यकता होती है.

IND vs SL: नो-बॉल की वजह से जडेजा के हाथ से निकल गया बड़ा विकेट, कोच गंभीर के रिएक्शन ने सब कह दिया - VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, India, India Vs Sri Lanka 2026/27, West Indies Vs Sri Lanka 06/25/2026 Wisl06252026270363, Cricket, Shubman Singh Gill, Manav Jagdusakumar Suthar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com