विज्ञापन
2 minutes ago

India vs Pakistan LIVE Score Updates, Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ग्रुप डी के एक बेहद अहम मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान से भिड़ रही है. मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) के वैगनर स्टेडियम में खेला जा रहा है. अगले दौर में जगह बनाने के लिए इस मैच में टीम इंडिया को जीत की तलाश है.

भारतीय टीम ग्रुप डी में अब तक खेले 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में वेल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ग्रुप का तीसरा और आखिरी मैच है. अगर भारतीय टीम को अगले राउंड में जगह बनानी है, तो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी. 

भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेला में बेहद रोमांचक और दिलचस्प मुकाबला होता है. हॉकी में दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट की तरह ही है. हालांकि, भारतीय टीम का पलड़ा पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान पर बहुत भारी रहा है.

प्रदर्शन के मामले में भी भारतीय टीम इस समय दुनिया की मजबूत और श्रेष्ठ टीमों में से एक है. ओलंपिक में पदक जीत रही है, जबकि पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरा है. पाकिस्तान पुरुष टीम ने 16 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप डी की 4 टीमों के बीच चौथे स्थान पर है. टीम ने अपने 2 मैचों में एक ड्रा खेला है, जबकि एक मैच गंवाया है.

India vs Pakistan Hockey World Cup LIVE: Check Latest Score, Results And Match Updates Here

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का अच्छा डिफेंस

अब पाकिस्तान ने अटैक शुरू किया. मनप्रीत और लालगे ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत के सर्कल के पास बॉल पर कब्ज़ा किया.अब भारत जवाबी हमला कर रहा है, लालगे शानदार ड्रिबलिंग के साथ सर्कल में दाखिल होते हैं, लेकिन उनका आखिरी शॉट सही नहीं लग पाता.
 

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर


भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिली है. अपना पहला गोल करने के कुछ ही सेकंड बाद.

शिलाानंद की बदौलत भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला.

हरमनप्रीत तैयार हैं... ड्रैग-फ्लिक निशाने पर है और गोलकीपर ने इसे रोक लिया.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का पहला गोल


भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला.अभिषेक के रिवर्स हिट पर गोलकीपर ने खतरनाक तरीके से गेंद को क्लियर किया.


हरमनप्रीत का पहला पेनल्टी कॉर्नर डिफेंडर के पैर पर लगा.उन्हें एक और मौका मिला और इस बार कोई रुकावट नहीं आई.उन्होंने गोलकीपर के बाईं ओर ज़ोरदार और नीचा शॉट मारा, जो पोस्ट डिफेंडर के पैरों के बीच से निकल गया.
 

India vs Pakistan LIVE Score, Hockey World Cup 2026: पहले ही मिनट से टीम इंडिया का अटैक

पहला क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है. यह पूल D में दूसरी जगह के अहम मुकाबला है. 

भारतीय टीम पहले ही मिनट से अटैक पर.पाकिस्तान के सर्किल में एंट्री ली. पाकिस्तान ने फ्री हिट को गंवा दिया.अभिषेक बॉल को सर्कल के अंदर लेकर गए. दिलप्रीत ने स्पॉट से शॉट लिया. लेकिन पाकिस्तान खिलाड़ी के स्टीक से लगकर गेंद लॉन्ग कॉर्नर से काफी दूर रही.

India vs Pakistan LIVE Score, Hockey World Cup 2026: अब एक्शन की शुरुआत

खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ गए हैं. भारतीय खिलाड़ी भगवा किट में है. पाकिस्तान सफ़ेद और हरे रंग के शेड्स वाली जर्सी में है.

क्रेग फुल्टन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहते हैं,"यह इतिहास है, दोनों टीमों के बीच अच्छी प्रतिद्वंद्विता है. हमें मौके के दबाव में नहीं, बल्कि खेल पर ध्यान देना है. हम यह मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं. वे एक अच्छी टीम हैं, वे गोल कर सकते हैं, लेकिन हम भी एक अच्छी टीम हैं."

पाकिस्तान के हेड कोच बॉब वेल्डहोफ़ कहते हैं,"मान लीजिए कि हम आज फ़ाइनल खेल रहे हैं. भारत के ख़िलाफ़ खेलना हमेशा बहुत खास होता है."

India vs Pakistan Live Score: इंग्लैंड की गलतियों से सबक लेकर उतरेगा भारत

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की नजर अपनी कमियों को दूर करने पर होगी. इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की बढ़त गंवाने के बाद कोच क्रेग फुल्टन चाहेंगे कि खिलाड़ी अहम मौकों पर एकाग्रता बनाए रखें और विपक्षी हमलों को टैकल व इंटरसेप्शन से रोकें. वहीं, पेनल्टी कॉर्नर एक्सपर्ट कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने दो मैचों में तीन गोल किए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं.

India vs Pakistan Live Score:  भारत ने प्लेइंग XI का किया ऐलान

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी. पूल D में दूसरे दौर की रेस के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है और भारतीय टीम जीत दर्ज कर नॉकआउट की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी.

India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान मैच बना करो या मरो मुकाबला

इंग्लैंड ने पूल D के अपने आखिरी मैच में वेल्स को 8-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और नौ अंकों के साथ ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया. तीन मैचों में 16 गोल दागने वाली विश्व नंबर-3 टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी और मजबूत कर ली है. वहीं, वेल्स के बाहर होने के बाद अब दूसरे स्थान के लिए मुकाबला सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच रह गया है.

India vs Pakistan Live Score: आखिरी बार जब आए थे दोनों आमने-सामने

भारत की विश्व कप में पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। बुधवार को एक बार फिर भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 69 मैच जीते हैं. भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल से अजेय रहा है. टीम को आखिरी हार 2016 में मिली थी.

India vs Pakistan Live Score: इन भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें

हरमनप्रीत सिंह: भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे. हरमनप्रीत टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 से भारत की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत के नाम ही है. अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार प्रदर्शन के बूते हरमनप्रीत अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं.

मनदीप सिंह: भारत के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह से भी टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी. मनदीप भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. इसके साथ ही वह भारत के अटैक को लीड करते हुए गोल करने के मौके बनाने में भी माहिर हैं.

मनप्रीत सिंह: भारत के लिए हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले मनप्रीत सिंह को इस टीम की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. स्टार मिडफील्डर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बन सकता है. मनप्रीत गोल बनाने के साथ-साथ अटैक को लीड करते हुए अपने करियर में कई शानदार गोल भी दाग चुके हैं. उनका अनुभव यकीनन भारत के लिए काफी अहम होगा.

जुगराज सिंह: भारत के इस डिफेंडर को टीम के डिफेंस की जान माना जाता है. अपनी मजबूत तकनीक और स्किल्स के दम पर वह विपक्षी टीम के लिए भारत के डिफेंस को अभेद बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं. इसके साथ ही उन्हें पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ भी माना जाता है. वह कई बार मुश्किल समय में पेनल्टी पर गोल दागकर भारत को जीत दिला चुके हैं.

हार्दिक सिंह: मैदान पर अपनी रफ्तार, बेहतरीन स्टिक वर्क और खेल की शानदार समझ के बूते स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं. डिफेंस को मजबूती देने के साथ-साथ वह शानदार गोल करने की क्षमता भी रखते हैं. अपने अनुभव के दम पर हार्दिक किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं.
 

India vs Pakistan Live: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेला में बेहद रोमांचक और दिलचस्प मुकाबला होता है. हॉकी में दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट की तरह ही है. हालांकि, भारतीय टीम का पलड़ा पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान पर बहुत भारी रहा है.

प्रदर्शन के मामले में भी भारतीय टीम इस समय दुनिया की मजबूत और श्रेष्ठ टीमों में से एक है. ओलंपिक में पदक जीत रही है, जबकि पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरा है. पाकिस्तान पुरुष टीम ने 16 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप डी की 4 टीमों के बीच चौथे स्थान पर है. टीम ने अपने 2 मैचों में एक ड्रा खेला है, जबकि एक मैच गंवाया है.

अगर दोनों के बीच रिकॉर्ड पर गौर करें तो दोनों टीमें कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं. इसमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 69 मैचों में जीत हासिल की है। 32 मैच ड्रा रहे हैं.

हॉकी विश्व कप में दोनों टीमें कुल 5 बार आमने-सामने आई हैं. इसमें भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 2 मैचों में सफलता मिली है. आखिरी बार दोनों टीमें 2010 विश्व कप में भिड़ी थी, और तब भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी.

IND vs PAK LIVE Score: आज महामुकाबला


नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. भारत-पाकिस्तान के बीच आज हॉकी वर्ल्ड कप में महामुकाबला खेला जाना है. भारत को अगले राउंड में जाने के लिए आज के मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए या फिर ड्रॉ. टीम इंडिया आज का मैच हार नहीं सकती.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mens Hockey, Pakistan Mens Hockey, Hockey, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com