विज्ञापन

यूपी, बिहार से झारखंड तक आज झमाझम बारिश, क्या दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, देश के 16 राज्यो में IMD अलर्ट

Weather Today: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है. हालांकि दिल्ली एनसीआर रीजन में नोएडा गाजियाबाद जैसे इलाकों में आज बादल छाये रहेंगे, हल्की फुहारें पड़ सकती हैं.

यूपी, बिहार से झारखंड तक आज झमाझम बारिश, क्या दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, देश के 16 राज्यो में IMD अलर्ट
Delhi NCR Weather News
PTI
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में तो आज तेज बारिश देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन तेज बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. बिहार, झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ के कारण बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश होने की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की है. छत्तीसगढ़ में भी आज ऐसी ही बारिश कुछ इलाकों में देखी जा सकती है. 

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में पूरे हफ्ते यानी 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट है. बागेश्वर, पिथौरागढ़ से चंपावत, देहरादून का मौसम भी ऐसा ही रहेगा. जम्मू-कश्मीर में भी 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. हिमाल प्रदेश में शिमला, मनाली समेत सभी ऊंचाई वाले इलाकों में 22 अगस्त तक बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अनुमान भी है. 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 और 22 अगस्त को बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. जबकि पंजाब में सिर्फ 19 अगस्त को ऐसी संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 22 अगस्त को अच्छी बारिश होने का अनुमान है. पूर्वांचल में 21 से 24 अगस्त तक तेज बारिश देखने को मिलेगी. उत्तर पश्चिम भारत के अन्य इलाकों की तरह राजस्थान में भी थोड़ी बारिश होगी. 

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-19 अगस्त के बाद 23 और 24 अगस्त को बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में भी 21-22 अगस्त को बरसात होने की संभावना है. इंदौर, उज्जैन, मालवा, खंडवा क्षेत्र में बारिश के आसार हैं. भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सतना क्षेत्र में भी इस हफ्ते अच्छी बारिश हो सकती है. आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी 22 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में है.

ये भी पढ़ें - अगस्त-सितंबर में तरसाएगी बारिश, मॉनसून का दुश्मन अल नीनो सुपर एक्टिव, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों पर संकट गहराएगा

delhi weather

बिहार में आज का मौसम

बिहार में 19 और 20 अगस्त को और झारखंड में 20 से 22 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में भी 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है. बंगाल में बने चक्रवाती तूफान के मौसम के कारण बिहार और झारखंड के साथ बंगाल के तमाम इलाकों में 19 से 24 अगस्त के बीत 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. ओडिशा में भी 22 अगस्त तक आंधी, तूफान और वज्रपात की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असमन, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा समेत पूरे इलाके में 24 अगस्त तक मौसम बदला रहेगा. 

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-झारखंड में रेड अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Bihar Weather, UP Weather Today, IMD Weather Alert, Monsoon Rain Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com