Viral Video: बिहार की रहने वाली आकांक्षा राय (_akankshaa_rai) को हैदराबाद से बेंगलुरु (Hyderabad To Bangalore) शिफ्ट होने में करीब 4 लाख रुपये खर्च करने पड़े हैं. सोमवार देर शाम इंस्टाग्राम पर 1 मिनट 24 सेकंड का वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने यह खुलासा किया है. आकांक्षा ने इस वीडियो में यह भी बताया है कि उन्होंने यह पैसा कहां और किस लिए खर्च किया है, ताकि जो लोग एक शहर से दूसरे शहर शिफ्टिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें इस प्राइस ब्रेकडाउन से बजट प्लानिंग में मदद मिल सके.
ऐसे बचाए 60 हजार रुपये
आकांशा कहती हैं, 'मुझे एक गेटेड सोसाइटी में 2BHK चाहिए था, जो अच्छे इंटीरियर और लाइटिंग के साथ मुझे मान्यता टेक पार्क (Manayata Tech Park) के पास मिला मिल गया. ये एक ऐसा घर था, जो मुझे अपना-सा लगा. शुरू में डिपॉजिट 1.8 लाख था, लेकिन मैंने बातचीत करके इसे 1.2 लाख करवा लिया. किराया 45k था, जिसे मैंने 37k करवा लिया और ब्रोकरेज 0 था, क्योंकि मुझे यह सीधे फेसबुक के फ्लैट्स एंड फ्लैटमेट्स ग्रुप से मिला था, जिसे सीधे मालिक ने लिस्ट किया था.'
यहां देखें वीडियो:-
सामान शिफ्टिंग में 16 हजार खर्च हुए
फिर बात आई अपना सामान शिफ्ट करने की. आकांक्षा ने बताया, 'मैंने अपना गद्दा, बिस्तर, चादर, शीशा और कुछ जरूरी चीजें Noob Broker के जरिए भेजीं, जिसमें मेरा लगभग 16 हजार रुपये का खर्च आया. अब मुझे फिर घर को शुरू से तैयार करना था. मैंने अपना बिस्तर, बेडसाइड टेबल और कुछ फ़र्नीचर IKEA से लिए, जिसमें लगभग 32 हजार का खर्च आया. किचन की कहानी तो अलग ही थी क्योंकि मेरे पास सच में कुछ भी नहीं था. इसलिए खाना पकाने के बर्तन और कटलरी से लेकर स्टोरेज और राशन तक, सब कुछ शुरू से खरीदना पड़ा, जिसमें लगभग 35 हजार का खर्च आया.
बाकी पैसे कहां खर्च हुए आकांक्षा ने बताया
पर्दे, लैंप, सजावट का सामान और वे छोटी-छोटी चीजें जो देखने में तो 500 की लगती हैं, लेकिन DMR से उन सब पर कुल मिलाकर लगभग 22 हजार का खर्च आया. किराए पर ली गई चीजें भी थीं. फिर मैंने 48 हजार में 55-इंच का टीवी खरीदा, 6 हजार रुपये 'लाइफ प्लान्स' पर खर्च किए, और लगभग 8 हजार का अन्य खर्च भी हुआ. अगस्त का किराया और डिपॉजिट मिलाकर, एक खाली अपार्टमेंट को घर बनाने में मेरा कुल खर्च लगभग 3.56 लाख आया.
ये भी पढ़ें:- दिल्ली छोड़ मनाली बसने का फैसला पड़ा भारी? 2 महीने बाद लौटे Gen Z ने बताई हकीकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं