विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2022

अपने अलग अंदाज़ से मेकअप आर्टिस्ट ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वीडियो में आती है उसके थोड़ी देर बाद ही वो लता मंगेशकर बन जाती है. दरअसल, ये लड़की एक मेकअप आर्टिस्ट है, जो आर्ट के ज़रिए किसी का भी रूप ले लेती है. इसने अपनी कला के ज़रिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी.

अपने अलग अंदाज़ से मेकअप आर्टिस्ट ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, देखें वायरल वीडियो

Social Media Viral Video: अभी हाल ही में देश की महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इस ख़बर को जानने के बाद लोग बेहद भावुक हो गए. सभी लोगों ने अपने तरीके से स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के ज़रिए लता दी को श्रद्धांजलि दी. इसी बीच एक मेकअप आर्टिस्ट का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे. आपको लगेगा कि वाकई में लता दी फिर से हमारे बीच मौजूद हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वीडियो में आती है उसके थोड़ी देर बाद ही वो लता मंगेशकर बन जाती है. दरअसल, ये लड़की एक मेकअप आर्टिस्ट है, जो आर्ट के ज़रिए किसी का भी रूप ले लेती है. इसने अपनी कला के ज़रिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी.

इस वीडियो को @stuck.in.a.paradise नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स पूरी तरह से चौंक जा रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में जबर्दस्त वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- आप कमाल के मेकअप आर्टिस्ट हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Viral Video, Make Up Artist, Trending Video, Ajab Gajab Video, Lata Mangeshakar Video, Zara Hatke In Hindi, Zara Hatke Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com